PM Kisan 23rd Kist Kab Aayegi| PM Kisan E-KYC: हर किसान 22वीं किस्त आने के बाद अब 23वीं का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपने ये काम नहीं किया है और कुछ गलती हुई है तो आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे. इसलिए अभी चेक कर लें-
PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment: देशभर में लोगों को अपनी 23वीं किसान किस्त (PM Kisan Samman Nidhi) का काफी इंतजार है. हाल ही में 22वीं किस्त आई थी जो कि पीएम मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से जारी की थी. इस योजना की वजह से लोगों को काफी मदद मिलती है और किसान आसानी से अपनी खेती कर लेते हैं. इस योजना के चलते हर साल किसानों को 6,000 मिलते हैं जो कि तीन किस्तों में मिलेगी. ऐसे में अगर आप 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खबर आई है.
जैसा की सभी को पता है कि मार्च में पीएम किसान की 22वीं किस्त आई थी तो उसी के चलते ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि 23वीं किस्त जुलाई के आस-पास आ सकती है, लेकिन अभी सरकार की ओर से इसके बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है.
अगर आप ये चाहते हैं कि आपकी किस्त टाइम पर आ जाए तो इसके लिए आपको ये काम करना बेहद जरूरी है. इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है. आप चाहें तो इसे आप पीएम किसान पोर्टल पर CSC केंद्र पर करा सकते हैं और साथ ही अपने पास के ब्लॉक में जाकर से कन्फर्म करें कि आपकी भूमि की डिटेल पोर्टल पर अपडेटेड है और बैंक भी आपका खाते से लिंक होना चाहिए.
अगर आप किसान किस्त को लेकर स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.i पर जा कर देख सकते हैं. फिर ‘Know Your Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना रजसिस्ट्रेशन नंबर और डिटेल फिल करें.
जब आप ये कर लेंगे तो आपकी पिछली किस्त और आने वाली किस्त की जानकारी सामने आ जाएगी. उसमें अगर आपका स्टेटस ‘No’ दिख रहा है, तो आपके अप्लाई करने के तरीके में कुछ गलती हुई है जिसे सही करना होगा. अगर वक्त रहते इन गलतियों को सुधार लें तो 23वीं किस्त बिना किसी रूकावट के आपके अकाउंट में आएगी.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…
Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…
Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…
UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…
Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…