होम / Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar में सलमान खान लगाएंगे प्रतीक सहजपाल की क्लास

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar में सलमान खान लगाएंगे प्रतीक सहजपाल की क्लास

Prachi • LAST UPDATED : October 9, 2021, 7:16 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 15 शो का आज पहला वीकेंड का वार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट से बात करने वाले हैं। आज के एपिसोड में Salman का कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) पर गुस्सा फूटने वाला है। वह उनके और विधि पांड्या के बीच हुए मामले पर प्रतीक की क्लास लगाएंगे।

दरअसल Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रतीक पर गुस्सा कर रहे हैं। वह प्रतीक से कहते हैं कि विधि चाहती तो आपकी धज्जियां उड़ा सकती थी। हाल ही में Prateek ने जंगवासियों के बाथरूम का लॉक तोड़ दिया था। प्रतीक ने जिस समय ये किया था उस समय विधि नहा रही थीं। प्रतीक की इस हरकत पर उन्हें घरवालों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी मगर इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ था।

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar में सभी कंटेस्टेंट नवरात्रि सेलिब्रेट करते आएंगे

अब Salman Khan उनकी क्लास लगाएंगे। वह कहते हैं कोई कह रहा था कि अगर मेरी मां या मेरी बहन बाथरूम में होती तब भी मैं ये करता गेम के लिए। सलमान खान आगे कहते हैं कि क्या गेम मां और बहन से ऊपर है। विधि चाहती तो आपकी धज्जयां उड़ा सकती थीं। अगर मेरी बहन होती तो मैं कुछ गलत कर देता। वहीं बिग बॉस 15 के इस प्रोमो के सामने आने के बाद प्रतीक के फैंस सोशल मीडिया पर उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-सलमान खान के गुस्सा होने पर भगवान उन्हें हिम्मत दे। क्या वह इससे मजबूत बनेंगे या डीमोटिवेटिड हो जाएंगे। मुझे उनकी चिंता है।

वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि सिर्फ एक चीज, इंतजार करो और वीकेंड का वार में देखो क्या होता है। हम प्रतीक के साथ हैं और उन्हें राजनीति से प्रभावित नहीं होंग। पहले इसे देखते हैं उसके बाद इस बारे में बात करेंगे। वहीं इस बार वीकेंड के वार में सभी कंटेस्टेंट नवरात्रि सेलिब्रेट करते नजर आने वाले हैं। आपको बता दें वीकेंड के वार में कई सेलेब्स राखी सावंत, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, निया शर्मा, करण पटेल और नेहा भसीन आने वाले हैं।

 

Read More: Aryan Khan Drugs Case आर्यन खान और अरमान कोहली एक ही जेल में हैं बंद, केस का है कनेक्शन

Connect Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT