<

Bigg Boss 19 Mistake: बिग बॉस-19 में हो गई इतनी बड़ी गलती! जानकर आप भी पीट लेंगे अपना माथा; सलमान खान भी नहीं पकड़ पाए चूक

Bigg Boss 19 Mistake: सलमान खान को शो इस साल भी काफी चर्चा में रहा. कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर करीब 5 महीने तक चले इस शो में काफी उतार-चढ़ाव और विवाद देखने को मिले.

Bigg Boss 19 Mistake: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ इस साल भी काफी चर्चा में रहा. कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस-19 करीब 5 महीने (18 सप्ताह) तक चला. इन 5 महीनों तक सभी कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते नजर आए. कभी जायज मुद्दों पर तो कभी बिना वजह के. बिग बॉस-19 में मेकर्स की ओर से कई तरह के बदलाव किए गए थे. इस बार शो पूरी तरह से राजनीति पर आधारित था, जिसमें डेमोक्रेसी का अनूठा तड़का भी देखने को मिला. इस सीजन में कैप्टन की जगह लीडर चुना गया. घर 2 दलों में बंटा रहा और कैप्टन का चुनाव इन दलों के बीच हुए चुनाव के माध्यम से हुआ. बिग बॉस-19 लोकप्रिय हुआ या फ्लॉप? यह बहस का विषय हो सकता है, लेकिन बिग बॉस-19 में एक गलती सबसे ज्यादा हुई और बार-बार हुई. इस गलती को दर्शकों के साथ-साथ सलमान खान और मेकर्स भी नहीं पकड़ पाए.

नहीं गया किसी का भी ध्यान

बिग बॉस-19 में भी हिंदी में बात करने पर जोर दिया गया. बिग बॉस खुद भी विशुद्ध रूप से हिंदी में बोलते नजर आए. यहां तक कि स्पेशल टास्क को विशेष कार्य बोलकर बिग ब़ॉस ने वाहवाही लूटी. इस दौरान एक गलती हुई, जिसे सलमान खान भी नोटिस नहीं कर पाए. दरअसल, बिग बॉस लगातार बोलते नजर आए कि घर की सरकार का फैसला सर माथे पर. यह शब्द यानी ‘सर माथे पर’ बार-बार और गलत बोला गया. हिंदी भाषा विज्ञान के मुताबिक, ‘सर माथे पर’ नहीं ‘सिर माथे पर’ बोला जाता है और लिखा भी यही जाता है. करीब 100 बार बिग बॉस ने अपने संबोधन में यह गलती (सर माथे पर) की. हैरत की बात यह है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट, सलमान खान और मेकर्स की टीम में से किसी ने इतनी बड़ी गलती की ओर ध्यान नहीं दिया. 

24 घंटे का चैनल भी हुआ प्रसारित

यहां पर बता दें कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त, 2025 को रात साढ़े 10 बजे हुआ. इस बार बिग बॉस टीवी पर कलर्स के साथ-साथ ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हुआ. यह शो ओटीटी पर 9 बजे से प्रसारित हुआ, जब कलर्स टीवी पर साढ़े 10 बजे से देखने को मिला. हालांकि, 24 घंटे को चैनल भी प्रसारित हुआ. हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर सलमान खान द्वारा एक बार फिर होस्ट बिग बॉस-19 का यह सीजन “घरवालों की सरकार” थीम के साथ प्रसारित हुआ. 

कौन-कौन रहा बिग बॉस 19 का प्रतिभागी?

बिग बॉस-19 के कंटेस्टेंट में गौरव खन्ना, अशनूर कौर और अमाल मलिक के अलावा कई दिग्गज शामिल हुए. इनमें फराना भट्ट, प्रणीत मोरे, अभिषेक बजाज, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, तान्या मित्तल, शहबाज, नीलम गिरि, कुनिका, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, ज़ीशान, और मालती चाहर शामिल हुईं. ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि फरहाना भट्ट रनरअप रहीं. 7 दिसंबर 2025 को समाप्त हुआ बिग बॉस शो के विजेता टीवी एक्टर गौरव खन्ना विनर बने. ट्रॉफी के साथ उन्होंने 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीता.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST