<
Categories: मनोरंजन

‘मुझे बुरा लगा…’, घर से बाहर होते ही नगमा मिराजकर ने अमाल मलिक पर लगाए गलत आरोप

Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar : 'बिग बॉस 19' से नगमा मिराजकर एविक्ट हुईं. बाहर आकर उन्होंने अमाल मलिक पर गंदा खेल खेलने का आरोप लगाया और आवेज दरबार के शो जीतने की इच्छा जताई.

Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर अब और भी दिलचस्प होता जा रहा है. हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड लोगों के लिए भावनाओं, झगड़ों और चौंकाने वाले एविक्शन से भरपूर रहा. इस बार शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स- नगमा मिराजकर और नतालिया जेनोसजेक को बाहर का रास्ता दिखाया गया. होस्ट फराह खान ने पहले नतालिया और फिर नगमा के एविक्शन की घोषणा की.

शो से बाहर आने के बाद नगमा मिराजकर ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि अमाल मलिक ने उन्हें सबसे ज्यादा निराश किया. उनका कहना था- “हमने अमाल को सपोर्ट किया था, लेकिन उन्होंने ऐसी बातें कहीं जो मुझे बहुत हर्टिंग लगीं. वो शुरुआत में बहुत मीठे थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका असली चेहरा सामने आया.” नगमा ने अमाल को शो का “सबसे नकली प्रतियोगी” करार दिया और कहा कि उन्होंने घर के कई सदस्यों के खिलाफ बातें कीं, जिनमें बशीर अली और जीशान कादरी भी शामिल थे. उन्हें ये सब शो के बाद बाहर आकर पता चला, क्योंकि घर के अंदर रहते हुए वो इस सब से अनजान थीं.

नॉमिनेशन पर उठाए सवाल

नगमा का एविक्शन लोगों और खुद उनके लिए भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि वे एक मजबूत प्रतियोगी मानी जा रही थीं. खास बात ये है कि अभिषेक बजाज की गलती के कारण नगमा नॉमिनेट हुई थीं, जिससे उनके फैन्स को ये फैसला अन्यायपूर्ण लग रहा है. इसने शो की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

आवेज दरबार के लिए जताई जीत की इच्छा

नगमा मिराजकर ने शो से बाहर आने के बाद अपने मंगेतर आवेज दरबार के लिए प्यार और समर्थन जताया और उम्मीद जताई कि वो ‘बिग बॉस 19’ जीतें. उनका कहना है कि आवेज शो में ईमानदारी और मजबूती से खेल रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह फिनाले तक जाएंगे.

अब घर में बचे ये प्रतियोगी

नगमा और नतालिया के बाहर होने के बाद, अब घर में बचे कंटेस्टेंट्स हैं- गौरव खन्ना, प्रवीण मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, नेहल चुडासामा, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, बशीर अली, ज़ीशान क़ादरी, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और शहबाज बादेशा.

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर कब होगा जारी? DigiLocker के जरिए कर पाएंगे चेक

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…

Last Updated: April 6, 2026 10:16:10 IST

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST