<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19 Latest Promo : घर में छिड़ी चिंगारी! शहबाज बनाम मृदुल की लड़ाई में गरजीं गालियां, प्रोमों में दिखी झलक..!..!

Bigg Boss 19 Latest Promo : शहनाज गिल के भाई शहबाज की बिग बॉस 19 में एंट्री ने मचाया हड़कंप, मृदुल संग जोरदार भिड़ंत, क्या ये झगड़ा गेम की दिशा बदल देगा? जानिए झगड़े की क्या है वजह!

Bigg Boss 19 Mridul Shehbaz Fight : जैसे-जैसे बिग बॉस 19 का सफर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के असली रंग सामने आने लगे हैं. दोस्ती, चालबाजी और रणनीति के इस खेल में अब हर कोई अपने-अपने पत्ते खोल रहा है. लेकिन इस बार मेकर्स ने शो की शुरुआत में ही एक ऐसा ट्विस्ट डाला, जिसने घरवालों को पूरी तरह चौंका दिया. ये ट्विस्ट था वाइल्ड कार्ड एंट्री का और वो भी किसी अनजान चेहरे का नहीं, बल्कि सबके चहेते चेहरे शहनाज गिल के भाई, शहबाज बदेशा का.

शहबाज बदेशा को पहले भी बिग बॉस 13 के दौरान देखा गया था, जब वो अपनी बहन शहनाज को सपोर्ट करने आए थे. इस बार वो घर के अंदर एक कंटेस्टेंट बनकर आए हैं और आते ही उन्होंने गेम के मूड को हल्का नहीं, बल्कि गर्म कर दिया है. शुरुआत में वे सभी के साथ सहजता से घुलते-मिलते नजर आए, लेकिन कुछ ही समय में घर के माहौल में तकरार की चिंगारी जल गई.

Bigg Boss 19 Mridul Shehbaz Fight : मृदुल बनाम शहबाज की लड़ाई

बिग बॉस ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शहबाज और मृदुल तिवारी के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है. प्रोमो के अनुसार, रात के समय शहबाज मृदुल से मजाक को लेकर बात करने जाते हैं, लेकिन बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को उंगली उठाने और गालियों तक पहुंच जाते हैं. मृदुल कहते हैं, “तुझे तेरी औकात दिखा चुका हूं… तू इस घर में फ्री में आया है.” वहीं शहबाज का जवाब भी कम तीखा नहीं होता, “रोटी बनाकर खा जाऊंगा तेरी.”

शुरुआत से ही तनाव, क्या आगे और बढ़ेगा मामला?

शो के प्रीमियर पर जब शहबाज और मृदुल स्टेज पर पहुंचे थे, तब सलमान खान ने खुलासा किया था कि जनता के वोट्स के चलते मृदुल को पहले घर में भेजा गया और शहबाज को वेट करना पड़ा. शायद इसी बात की चिंगारी अब घर के अंदर आग का रूप ले रही है.

कहानी अभी बाकी है…

शहबाज की एंट्री से बिग बॉस का गेम और भी दिलचस्प हो चुका है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये टकराव दोस्ती में बदलेगा या घर के अंदर एक नई दुश्मनी की नींव बनकर उभरेगा.    

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST