<

Bigg Boss Winner: गुमनाम हो गया बिग बॉस-2 का विनर, कौन बना था और क्या कर रहा है कंटेस्टेंट;सच जानकर होंगे हैरान

Bigg Boss Winner Ashutosh Kaushik: बिग बॉस-2 को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था. इसमें विजेता  बनने वाले आशुतोष कौशिक गुमनाम हो गए. बताते हैं. उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का मौका भी मिला, लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

Bigg Boss 2 Winner Ashutosh Kaushik: टेलीविजन का लोकप्रिय शो बिग बॉस का हर सीजन लोकप्रिय रहा है. बिग बॉस को सलमान खान के अलावा भी कई दिग्गज होस्ट कर चुके हैं, लेकिन सलमान खान का कोई जवाब नहीं है. वहीं, बिग बॉस शो में शामिल होने वाले करीब-करीब सभी कंटेस्टेंट को काम मिला. विनर की तो खैर चांदी हो गई. शहनाज गिल को लोकप्रियता यहीं से मिली. आज वह टेलीविजन और बॉलीवुड की दुनिया की बड़ी हस्ती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फिल्म भी बनाई. ऐसी माना जाता है कि ‘बिग बॉस’ एक ऐसा शो है, जिसमें भाग लेने वाले सभी कंटेस्टेंट बहुत पॉपुलर हो जाते हैं. खासतौर से विनर बनने के बाद तो मानों उनकी किस्मत का ताला खुल जाता है. कुछ ऐसे भी हुए जो बेहद नाकामयाब रहे. इनमें पहला नाम है-  आशुतोष कौशिक का. 

बॉलीवुड एक्टर आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik)  ‘बिग बॉस सीजन 2’ के विनर बने थे. आशुतोष कौशिक ने ‘बिग बॉस’की ट्रॉफी हासिल करने से पहले ‘रोडीज’ सीजन 5 भी जीता था. उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए ही उन्हें बिग बॉस में लाया गया था. बिग बॉस सीजन-2 को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था. इस सीजन में आशुतोष कौशिक ने बिग बॉस हाउस में अच्छा गेम खेला था. यही वजह थी कि वह अन्य कंटेस्टेंट पर भारी पड़े और आखिरकार विजेता बने. आशुतोष को प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये दिए गए थे. बिग बॉस2 सीजन में राजनीति से लेकर ग्लैमर इंडस्ट्री तक के कई मशहूर चेहेर नजर आए। इसके अलावा, शो में करवाए गए ट्विस्ट और टास्क करवाए गए जो खासे चर्चा में रहे.  

मिला अरशद वारसी का साथ

‘बिग बॉस’ 2 का विनर बनने के बाद आशुतोष को लोकप्रियता के साथ काम भी मिला. उन्होंने अरशद वारसी और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे स्टार्स के साथ काम किया. आशुतोष फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ और ‘शॉर्टकट रोमियो’ जैसी फिल्मों में नजर आए. इस फिल्म में अरशद वारसी और संजय दत्त थे. फिल्म कुछ  खास नहीं चली और आशुतोष को भी कोई खास फायदा नहीं हुआ. 

कर ली घर वापसी

फिल्म और टीवी करियर नहीं चला तो आशुतोष अपने होम टाउन सहारनपुर लौट गए और अपने ढाबे पर काम करने लगे. इंडस्ट्री में आने से पहले भी यहीं काम करते थे. बताया जाता है कि उन्होंने अपना ठीकठाक मुकाम बनाया है और पैसे भी कमाए, लेकिन उन्हें वह रुतबा नहीं मिला जिसके वो हकदार थे. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नया बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:34:03 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST