Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘इनकी तिजोरी…’ Bigg Boss 20 के घर में देवरानी-जेठानी; माही विज को लूटने की फिराक में कनिका मान

‘इनकी तिजोरी…’ Bigg Boss 20 के घर में देवरानी-जेठानी; माही विज को लूटने की फिराक में कनिका मान

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में माही विज और कनिका मान को काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग का एक फेज देखने को मिला. दोनों आपस में देवरानी-जेठानी का रोल प्ले कर रही थीं, जिसे मजाकिया अंदाज में काफी पसंद किया जा रहा है.

Written By:
Last Updated: September 16, 2026 17:18:44 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में रिश्तों के बनने और बिगड़ने की बातें अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं माही विज और कनिका मान ने बिग बॉस के घर में अपना ही अलग फैमिली सीरियल शुरू कर दिया है. दोनों की ‘देवरानी-जेठानी’ वाली बॉन्डिंग इन दिनों लाइव फीड में खूब एंटरटेन कर रही है. घर में न तो सास नजर आ रही हैं और न ही कोई पारिवारिक फंक्शन लेकिन दोनों ने माहौल ऐसा बना दिया है जैसे कैमरे के सामने पूरा खानदान इकट्ठा हो गया हो.

देवरानी-जेठानी बनी कनिका-माही

माही विज ने खुद को जेठानी की भूमिका में सेट कर लिया है. वहीं कनिका मान उनकी मजेदार देवरानी बनी हैं. इसके बाद दोनों के बीच शुरू होती है हल्की-फुल्की नोकझोंक, मजाक और एक-दूसरे की टांग खिंचाई. कभी जेठानी का रौब देखने को मिलता है तो कभी देवरानी अपने जवाबों से पूरा खेल पलट देती हैं. 

फैमिली ड्रामा शो

लाइव फीड में दोनों का यह रोलप्ले इतना मजेदार है कि कुछ पल के लिए ऐसा लगता है, जैसे बिग बॉस का घर नहीं बल्कि किसी टीवी फैमिली ड्रामा का सेट हो. फर्क बस इतना है कि यहां स्क्रिप्ट किसी के हाथ में नहीं है और अगले ही पल कहानी किस दिशा में जाएगी, इसका किसी को पता नहीं. माही और कनिका की केमिस्ट्री में सबसे मजेदार बात यह है कि उनकी नोकझोंक में किसी तरह की गंभीरता नहीं बल्कि खूब मस्ती दिखाई देती है. दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर मजाक करती हैं और घर के माहौल को हल्का बनाए रखती हैं.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

दर्शकों को भी माही-कनिका की यह देवरानी-जेठानी जोड़ी खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस मजेदार अंदाज की चर्चा कर रहे हैं. उनकी देवरानी-जेठानी वाली क्लिप्स को काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है. हालांकि ये कह पाना काफी मुश्किल है कि बिग बॉस के घर में इनकी यह जेठानी-देवरानी एक्सप्रेस आगे कितनी दूर तक जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: करीना कपूर नहीं, माही विज बनने वाली थीं ‘युवा’ की मीरा, आखिरी वक्त पर हाथ से निकला रोल

MORE NEWS