<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के बीच विवाद देखने को मिला. विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस एपिसोड के बाद किसी कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर से बाहर निकाल दिया गया है.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 काफी रोचक होता जा रहा है. हाल ही में बिग बॉस 20 में जोरदार झड़प देखने को मिली. नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक नौबत आ गई. दरअसल, ये विवाद काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ था. नकुल ने इस बहस में दखल दिया और फिर दोनों में बहस के बाद मारपीट हो गई. वहीं एल्विश यादव ने भी इस  पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस पूरे मामले के बाद हाल ही में एक प्रोमो आया, जिसमें एक कंटेस्टेंट को बाहर निकाला गया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वो कौन है? 

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में आए एपिसोड  में वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट नकुल धुल, स्कॉट ओपी को ये बताते हैं कि काजी उनके खिलाफ गलत बातें कर रहा है. जब स्कॉट मामले पर काजी से बात करने जाते हैं, तो काजी ने कहा कि उन्होंने ऐसा मजाक में किया था और फिर नकुल बोलते हैं कि वो मजाक नहीं था. इसके बाद काजी गुल्लू से कहते हैं कि वो नकुल को समझाएं. इसके बाद झगड़े की शुरुआत होती है और नकुल कहते हैं कि वो मुझे समझाने वाला कौन होता है. इसके बाद दोनों के बीच बहस और मारपीट होने लगती है. इसी बीच गुल्लू ने नकुल से कहा, ‘तेरे जैसे बाउंसर दो हजार रुपये में आते हैं.’

एल्विश यादव क्या बोले?

एल्विश यादव ने इस झगडे़ के बाद पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा. रूल्स चेंज हो गए शायद, आज जो पिट रहा है उसी को बाहर कर ररे हैं, दुखद.’ इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या गुल्लू को बाहर किया जा रहा है क्योंकि गुल्लू और एल्विश के बीच अच्छा बॉन्ड है.

बाहर हो सकते हैं नकुल

वहीं ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुल्लू को थप्पड़ मारने की वजह से नकुल को शो से बाहर किया जा सकता है. एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें स्काउट आधी रात को बिग बॉस 20 के एक्जिट गेट से किसी को छोड़ते हुए घर के अंदर लौटते दिख रहे हैं. इसके बाद वे अकेले बेड पर सो जाते हैं. गौरतलब है कि दो दिन से नकुल उनके साथ बेड पर सो रहे थे और वो जगह खाली है, तो ऐसे में कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर से नकुल बाहर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कभी प्यार के नाम पर सहा टॉर्चर, एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया; सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST