Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Eviction: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के बीच विवाद देखने को मिला. विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस एपिसोड के बाद किसी कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर से बाहर निकाल दिया गया है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Published: October 14, 2026 12:27:00 IST
Last Updated: 2026-10-14 14:31:20

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Eviction: बिग बॉस 20 काफी रोचक होता जा रहा है. हाल ही में बिग बॉस 20 में जोरदार झड़प देखने को मिली. नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक नौबत आ गई. दरअसल, ये विवाद काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ था. नकुल ने इस बहस में दखल दिया और फिर दोनों में बहस के बाद मारपीट हो गई. वहीं एल्विश यादव ने भी इस  पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस पूरे मामले के बाद हाल ही में एक प्रोमो आया, जिसमें एक कंटेस्टेंट को बाहर निकाला गया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वो कौन है? 

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में आए एपिसोड  में वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट नकुल धुल, स्कॉट ओपी को ये बताते हैं कि काजी उनके खिलाफ गलत बातें कर रहा है. जब स्कॉट मामले पर काजी से बात करने जाते हैं, तो काजी ने कहा कि उन्होंने ऐसा मजाक में किया था और फिर नकुल बोलते हैं कि वो मजाक नहीं था. इसके बाद काजी गुल्लू से कहते हैं कि वो नकुल को समझाएं. इसके बाद झगड़े की शुरुआत होती है और नकुल कहते हैं कि वो मुझे समझाने वाला कौन होता है. इसके बाद दोनों के बीच बहस और मारपीट होने लगती है. इसी बीच गुल्लू ने नकुल से कहा, ‘तेरे जैसे बाउंसर दो हजार रुपये में आते हैं.’

एल्विश यादव क्या बोले?

एल्विश यादव ने इस झगडे़ के बाद पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा. रूल्स चेंज हो गए शायद, आज जो पिट रहा है उसी को बाहर कर ररे हैं, दुखद.’ इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या गुल्लू को बाहर किया जा रहा है क्योंकि गुल्लू और एल्विश के बीच अच्छा बॉन्ड है.

बाहर हो सकते हैं नकुल 

वहीं ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुल्लू को थप्पड़ मारने की वजह से नकुल को शो से बाहर किया जा सकता है. एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें स्काउट आधी रात को बिग बॉस 20 के एक्जिट गेट से किसी को छोड़ते हुए घर के अंदर लौटते दिख रहे हैं. इसके बाद वे अकेले बेड पर सो जाते हैं. गौरतलब है कि दो दिन से नकुल उनके साथ बेड पर सो रहे थे और वो जगह खाली है, तो ऐसे में कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर से नकुल बाहर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कभी प्यार के नाम पर सहा टॉर्चर, एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया; सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

MORE NEWS