<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss Promo मैं ही ईशा रेखी ने मचाया बवाल, बादशाह को लेकर किया बड़ा खुलासा! रो-रो कर सुनाई आपबीती

Bigg Boss Promo:अब बिग बॉस ने एक कंटेस्टेंट का प्रोमो रिलीज किया है. जिसे देख हर कोई हैरान है. इंटरनेट पर लोगों को यकीन हो गया है कि यह ईशा रिखी ही हैं.

Bigg Boss Promo Isha Rikhi : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही अलग होने का ऐलान कर दिया था. उनके अलग होने के फ़ैसले के बाद, ऐसी खबरें आईं कि ईशा रिखी बिग बॉस 20 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी. अब बिग बॉस ने एक कंटेस्टेंट का प्रोमो रिलीज किया है. जिसे देख हर कोई हैरान है. इंटरनेट पर लोगों को यकीन हो गया है कि यह ईशा रिखी ही हैं.

प्रोमो में चेहरा बलर

बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा और उससे पहले, सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट के चेहरे ब्लर किए हुए प्रोमो सामने आए थे. पहले प्रोमो में एक लड़की खुद को एक एक्ट्रेस बता रही है जिसने पंजाबी और हिंदी फ़िल्मों में काम किया है. हालाँकि प्रोमो में उसका चेहरा ब्लर है, लेकिन पोस्ट पर आए कमेंट्स से यह साबित हो गया कि नेटिज़न्स को यकीन है कि यह ईशा रिखी ही हैं.प्रोमो में वह कह रही हैं, “मुझे प्यार हुआ, और जो कुछ भी मैंने फेस किया. जब आपका भरोसा टूटता है कुछ रिश्तों से तो…”

नेटिजन्स ने किया रिएक्ट

जैसे ही प्रोमो आया, नेटिज़न्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया. एक ने यूजर ने लिखा “@badboyshah क्यों भाई क्यों?”. दूसरे यूजर ने लिखा  “पहली @homewithjessy को भी हुआ था प्यार, दूसरी को भी हुआ @isharikhi लेकिन @badboyshah को नहीं होता प्यार, मतलब पहले यह बहुत ही लगता था लेकिन इसने दोबारा फिर यह सब किया यह कितनी अच्छी तो है बेचारी लाइफ को दूसरा चांस दिया बादशाह ने लेकिन तू चांस ही मत दे भाई तू बस गाने गा,”

ईशा-बादशाह ने किया तलाक का एलान

1 सितंबर को, बादशाह और ईशा ने कन्फर्म किया कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है. अपने जॉइंट स्टेटमेंट में, उन्होंने कहा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र स्टेटमेंट होगा. हम दिल से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में और कोई अंदाज़ा या धारणा न बनाई जाए.”

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND vs WI 5th T20I Live Streaming: क्या अय्यर के नाम दर्ज होगा शर्मनाक रिकॉर्ड? या गंभीर बनाएंगे जीत का मास्टर प्लान; जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

IND vs WI 5th T20I:भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच शनिवार, 17…

Last Updated: October 16, 2026 14:33:42 IST

Bigg Boss 20: आखिर 20 साल कहां थे काजी तौकीर? खुद किया सिंगर ने बड़ा खुलासा; एकता कपूर का ऑफर…

Qazi Touqeer Ekta Kapoor TV Offer: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने खुलासा किया…

Last Updated: October 16, 2026 14:12:29 IST

IND vs ZIM: मैच से पहले महिला फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टेडियम में फ्री एंट्री; जानें कब और कहां होगा मुकाबला

India vs Zimbabwe:इंडिया और जिम्बाब्वे की विमेंस टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज…

Last Updated: October 16, 2026 14:02:27 IST

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबले से पहले बढ़ा सस्पेंस

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI में खेलेंगे? जानें…

Last Updated: October 16, 2026 13:11:42 IST