<
Categories: देश

PM मोदी ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के ‘नमो शक्ति रथ’ अभियान की सराहना की, काशी का ब्रेस्ट स्क्रीनिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चर्चा का विषय!

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से संवाद के दौरान PM मोदी ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के ‘नमो शक्ति रथ’ अभियान की विशेष रूप से सराहना की. AI थर्मल तकनीक से महिलाओं की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच के जरिए काशी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teachers’ Awards) विजेताओं से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने काशी में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सहयोग से चलाए जा रहे ‘नमो शक्ति रथ’ का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि ‘मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां स्तन कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया था. मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं खुद आगे आकर अपनी जांच करा रही हैं. पहले ऐसा नहीं होता था. इसके साथ ही एक ही दिन में सबसे अधिक जांच का विश्व रिकॉर्ड बनना भी एक बहुत ही बेहतरीन अनुभव रहा.’

स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा ‘नमो शक्ति रथ’ अभियान काफी सफल रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं की मुफ्त जांच करना और जांच के दौरान कोई समस्या दिखने पर उनके आगे के इलाज और टेस्ट की व्यवस्था करना है. इसी तरह के स्वास्थ्य प्रयासों के चलते वाराणसी इस समय उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है.

क्या है नमो शक्ति रथ?

नमो शक्ति मिशन या नमो शक्ति रथ महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी एक विशेष पहल है, जिसके तहत एआई (AI) तकनीक की मदद से गांव-गांव जाकर महिलाओं की मुफ्त में ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाती है.

आपको बताते चलें कि यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सहयोग से चलाया जा रहा है. इसके लिए फाउंडेशन की तरफ से 20 विशेष एम्बुलेंस (रथ) दिए गए हैं.

बिना छुए और बिना दर्द के होती है जांच

महिलाओं की निजता और आराम को ध्यान में रखते हुए इस जांच में ‘थर्मल इमेजिंग’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें बिना किसी दर्द या शारीरिक स्पर्श के शरीर के तापमान के जरिए कैंसर के लक्षणों का पता लगाया जाता है. जिले में अब तक 6,500 से अधिक महिलाओं की मुफ्त जांच की जा चुकी है, और कोई भी महिला इस सुविधा का लाभ उठा सकती है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबले से पहले बढ़ा सस्पेंस

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI में खेलेंगे? जानें…

Last Updated: October 16, 2026 13:11:42 IST

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: ट्रॉफी की जंग पर बारिश का साया! क्या धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला?

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 मुकाबले पर बेंगलुरु में…

Last Updated: October 16, 2026 12:38:06 IST

iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू, खरीदने से पहले जान लें कीमत; बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

iPhone Duo के लिए प्री-बुकिंग आज, 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी. ग्राहक…

Last Updated: October 16, 2026 11:52:58 IST

Koffee with Karan Secret: नाम ‘कॉफी विद करण’, लेकिन कप में कॉफी नहीं! आखिर क्या पीते हैं करण जौहर? खुला बड़ा राज

Koffee with Karan: 'कॉफी विद करण' में करण जौहर के कप का बड़ा सीक्रेट सामने…

Last Updated: October 16, 2026 11:42:24 IST