Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: ‘मैं राक्षस के मुंह में…’ एक बार फिर काजी की हरकतों ने घरवालों को किया हैरान, पसीने में भीगे आसिफ को…

Bigg Boss 20: ‘मैं राक्षस के मुंह में…’ एक बार फिर काजी की हरकतों ने घरवालों को किया हैरान, पसीने में भीगे आसिफ को…

Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट और अर्जित सिंह के पुराने दोस्त काजी तौकीर इन दिनों सुर्खियों में हैं. वे अपनी हरकतों और अपनी बातों से लोगों को हंसाते रहते हैं. वे बिना झगड़ों और विवादों के लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं.

Written By:
Last Updated: September 14, 2026 18:22:18 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में जहां एक तरफ सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से झगड़ा करके दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में लगे हैं. वहीं कश्मीर के टैलेंटेड सिंगर कंटेस्टेंट काजी तौकीर अपनी चुलबुली आदतों और अपनी हरकतों से लोगों का ध्यान अपपनी तरफ खींच रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड का वीडियो प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें काजी पहले तो जिम में आसिफ की मदद करते नजर आते हैं. इसके बाद वे पसीने में भीगे आसिफ के चेहरे पर किस कर लेते हैं. 

आम्रपाली ने बनाया मजाक

इस पर आम्रपाली उनका मजाक बनाते हुए कहती हैं कि वो पूरा पसीने में भीगा हुआ था. इसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं. इसके बाद आम्रपाली उनसे 50 पुशअप करने को कहती हैं. आसिफ बिना किसी की आनाकानी के पुशअप्स करने को तैयार हो जाते हैं. वे लगातार पुशअप्स करते हैं और रीति तिवारी उनकी तारीफ करती हैं. इसके बाद कनिका भी उनकी तारीफ करती नजर आती हैं. 

‘राक्षस के मुंह में…’

पुशअप्स खत्म करने के बाद काजी कहते हैं, ‘मैं राक्षस के मुंह में घुसूंगा और उसे ब्रश कराऊंगा.’ वहीं इस प्रोमो के आने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि वो अब काजी तौकीर के कारण बिग बॉस देखेंगे. एक यूजर ने लिखा, ‘इस सीजन को याद रखने की वजह काजी तौकीर होंगे.’

हिना खान ने की तारीफ

बता दें कि हाल ही में हिना खान ने भी काजी तौकीर की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर काफी पसंद आ रहे हैं क्योंकि वे एंटरटेन करने के लिए झगड़ों या विवाद का सहारा नहीं लेते हैं. वो पॉजिटिव अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते हैं. हालांकि हिना ने काजी के कुछ ऐसे मजाकिया अंदाज पर आपत्ति भी जताई, जिसमें मानसिक या शारीरिक बीमारी को एंटरटेनमेंट के तौर पर दिखाया था.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे ये बद्तमीजी…’ उदिति ने आसिफ पर लगाए गंभीर आरोप, गरमाया Bigg Boss 20 का माहौल

MORE NEWS