Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘मुझे ये बद्तमीजी…’ उदिति ने आसिफ पर लगाए गंभीर आरोप, गरमाया Bigg Boss 20 का माहौल

‘मुझे ये बद्तमीजी…’ उदिति ने आसिफ पर लगाए गंभीर आरोप, गरमाया Bigg Boss 20 का माहौल

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में अभी अरिश्फा और आम्रपाली का झगड़ा खत्म नहीं हुआ था कि उससे पहले ही आसिफ और उदिति के बीच जोरदार झगड़ा हो गया. दरअसल उदिति ने आसिफ पर बद्तमीजी का आरोप लगाया है.

Written By:
Last Updated: September 14, 2026 17:54:24 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20:  इन दिनों सोशल मीडिया से टीवी तक हर तरफ बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स छाए हुए हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान की नसीहतों और सवाल जवाब के बाद बिग बॉस का घर जंग का मैदान बन गया है. हर कोई दर्शकों को लुभाने के लिए झगड़े कर रहा है. अरिशफा खान और आम्रपाली दुबे की लड़ाई अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि घर में एक और झगड़ा चर्चा में आ गया है. हाल ही आए एक प्रोमो में करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिलेगा. इस दौरान उदिति आसिफ पर जबरदस्ती टच करने और बद्तमीजी करने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं.

प्रोमो में क्या है?

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में उदिति सिंह और आसिफ फिरदौज खान एक दूसरे से झगड़ते नजर आएंगे. उदिति सिंह ने आसिफ खान पर टची होने का आरोप लगाया. इसके बाद आसिफ खान भी इन आरोपों के कारण काफी नाराज नजर आए. उन्होंने उदिति पर पर्सनल अटैक करने शुरू कर दिए. इस पर उदिति ने उन्हें लिमिट में रहने की हिदायत दी. वहीं घरवाले ये झगड़ा देख रहे थे.

क्या है झगड़े का कारण?

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि उदिति स्विमिंग पूल के पास बैठी होती हैं. इसी दौरान आसिफ वहां पर आते हैं और कहते हैं कि यार आपके हाथ में लग गई थी न? उन्होंने हाथ बढ़ाते हुए हाथ दिखाने का इशारा किया. इस पर उदिति ने कहा कि उन्हें ये थोड़ी बद्तमीजी लग रही है. इस पर आसिफ ने सॉरी कहा और बोले कि उनका ऐसा कोई इंटेंशन नहीं था. इस पर उदिति ने कहा कि आपने ये जानबूझकर किया है. ये सुनकर आसिफ आग बबूला हो गए और कहने लगे कि मैं ये जान-बूझकर करूंगा. 

उदिति ने आगे कहा कि मुझे बिना वजह के टच-वच पसंद नहीं है. आसिफ के जाने के बाद उदिति ने कहा कि इसी वजह से वे फ्रेंडली नहीं होती हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे से बहस करते नजर आते हैं. इस पर आसिफ कहते हैं कि एंटरटेन करने के लिए टैलेंट चाहिए, लेस टैलेंटेड लोग हैं, तो क्या करें? इस पर उदिति नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि पर्सनल मत जाओ. इस पर आसिफ कहते हैं कि अगर तुम मुझे तीन पन्नों का भाषण दोगी, तो मैं भी 6 पन्नों का भाषण दूंगा. उदिति उन्हें कहती हैं कि आपको मेरे मुंह लगने की जरूरत नहीं है और वो जाए और स्विमिंग करे. मुझसे बात मत करो. जब हमारे बीच इक्वेशन ही नहीं है, तो वो आकर क्यों ताली दे रहा है, क्या बकवास आदमी है ये यार.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के घर में बवाल, एक-दूसरे से नहीं करना चाहते बात, कभी बताया हिपोक्रेट, तो कभी संस्कार पर उठे सवाल

MORE NEWS