<
Categories: मनोरंजन

काज़ी तौकीर को अचानक मेडिकल रूम में क्यों बुलाया? Bigg Boss 20 के इस सीन ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Bigg Boss 20 में काजी तौकीर लोगों को फुल एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में उनकी हालत कुछ ऐसी हो गई थी कि उन्हें मेडिकल रूम में बुलाया गया. लेकिन वहां उन्होंने जो कहा वो डॉक्टर्स और व्यूअर्स को काफी हैरान करपने वाला था.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वजह है उनकी अजीबोगरीब हरकतें. कभी वो घरवालों को डराते हैं, तो कभी अलग अंदाज में कॉमेडी करते नजर आते हैं. काज़ी तौकीर बिग बॉस सीज़न 20 में आने के बाद से ही फ़ैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं. अपने कैचफ़्रेज़ ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ से लेकर अपनी मज़ेदार बातों और शरारती हरकतों तक काज़ी हर तरह से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने जो किया, वो हैरान करने वाला है.

हाल ही के एपिसोड में, टास्क के बाद काज़ी ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते हुए अपनी दवाइयां मांगते नजर आए. काज़ी की हालत देखकर दूसरे कंटेस्टेंट परेशान हो गए और नतीजतन, बिग बॉस ने काज़ी को मेडिकल रूम में जाने के लिए कहा. 

मेडिकल रूम में बुलाने का कारण

जब काजी मेडिकल रूम में पहुंचे, तो डॉक्टर ने उनसे पूछा कि उन्हें क्या हुआ है और वो क्या दवाईयां मांग रहे हैं. इस पर काजी ने जो कहा, उससे सभी हैरान रह गए. काज़ी ने जवाब दिया कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है, वह बस ‘गेम खेल रहे थे’ और केवल एक्टिंग कर रहे थे. काज़ी ने आगे साफ़ किया कि उन्होंने पहले ही कैमरे पर बता दिया था कि वह सिर्फ़ नाटक कर रहे थे. मेडिकल रूम से लौटने और यह मानने के बाद कि उनकी हरकतें उनके गेम का हिस्सा थीं, काज़ी अपने किरदार में बने रहे.

उनके साथियों को हो रही चिंता

बाद में उन्होंने बताया कि वह हर रात अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे. हालांकि, उनके साथी कंटेस्टेंट अभी भी उनके बारे में चिंतित थे और कुछ तो यह भी सोच रहे थे कि क्या वे ‘विड्रॉल सिम्पटम्स’ यानी नशा छोड़ने के बाद होने वाली तकलीफ़ झेल रहे हैं. इस एपिसोड पर दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ लोग सोच रहे थे कि क्या बिग बॉस को काज़ी के प्लान के बारे में पता था. वहीं दूसरों का मानना ​​था कि होस्ट सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में उनकी इस हरकत पर बात करेंगे. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बिग बॉस में लोग अपनी पर्सनैलिटी दिखाने आते हैं और ये झूठी पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं. हालांकि काजी तौकीर की ऐसी हरकतें व्यूअर्स को काफी एंटरटेन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Sidnaz से Jasaly तक… पहले ही हफ्ते रोए घरवाले, बिग बॉस ने खोला 20 सालों की यादों का पिटारा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार, AQI 500 के करीब; नोएडा में अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Delhi Pollution: सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली भर के 58…

Last Updated: November 13, 2026 10:25:06 IST