Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: Sidnaz से Jasaly तक… पहले ही हफ्ते रोए घरवाले, बिग बॉस ने खोला 20 सालों की यादों का पिटारा

Bigg Boss 20: Sidnaz से Jasaly तक… पहले ही हफ्ते रोए घरवाले, बिग बॉस ने खोला 20 सालों की यादों का पिटारा

Bigg Boss 20: बिग बॉस को 20 साल पूरे हो गए हैं. इन 20 सालों में बिग बॉस के घर में बहुत से रिश्ते बने और बहुत सी ऐसी दोस्ती, जो आज तक चल रही हैं. वहीं कुछ ऐसे मोमेंट्स, जिन्हें देखकर लोग आज भी रो पड़ते हैं. आइए देखते हैं एक झलक...

Written By:
Last Updated: September 11, 2026 16:28:35 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: बिग बॉस केवल एक रियलिटी शो नहीं है. बीते 20 सालों में इस घर ने ऐसे रिश्ते, दोस्ती, दुश्मनी और पल दिए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं. Bigg Boss 20 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब घरवालों को शो के 20 साल पूरे होने के मौके पर एक खास वीडियो मोंटाज दिखाया गया. पुराने सीजन के इन यादगार पलों ने घर के माहौल को पहले हंसी से भर दिया लेकिन देखते ही देखते यह जश्न एक इमोशनल पल में बदल गया. 

प्रोमो में बिग बॉस के दो दशक के सफर की झलक दिखाई गई. इसमें पुराने कंटेस्टेंट्स की दोस्ती, तकरार, प्यार, मजेदार डायलॉग और ऐसे कई पल शामिल थे जिन्होंने टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं. शहनाज गिल का मशहूर डायलॉग ‘तुआडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता’ सुनते ही पुराने फैंस की यादें ताजा हो गईं और उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट आ गई. हालांकि थोड़ी ही देर में इस वीडियो ने सबको रुला दिया. 

सिद्धार्थ और शहनाज का बॉन्ड

वीडियो का सबसे इमोशनल हिस्सा तब आया, जब स्क्रीन पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल यानी SidNaaz से जुड़े पल नजर आए. दोनों की दोस्ती और उनके बीच की खास बॉन्डिंग ‘बिग बॉस 13’ के सबसे चर्चित हिस्सों में रही थी. कभी दोनों की नोंकझोंक ने दर्शकों को हंसाया, तो कभी एक-दूसरे के लिए उनकी चिंता और अपनापन लोगों के दिल को छू गया. प्रोमो में SidNaaz के पुराने पलों की झलक ने एक बार फिर फैंस के साथ ही बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को भावुक कर दिया. घर के मौजूदा कंटेस्टेंट्स के लिए भी यह सिर्फ एक पुराना वीडियो नहीं था बल्कि यह देखने का मौका था कि बिग बॉस के घर में बने रिश्ते किस तरह सालों बाद भी लोगों की यादों में जिंदा रहते हैं.

वीडियो में और क्या है?

  • वीडियो में दिखाए गए क्लिप्स में शहनाज़ गिल का बहुत पॉपुलर डायलॉग, ‘तुआडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता’ था, जो उन दिनों काफी वायरल हुआ था. 
  • सिद्धार्थ को परिवार की तस्वीर दिखाते हुए रोता दिखाया गया. 
  • जैस्मिन के एलिमिनेट होने के बाद अली को रोते और सलमान खान को इमोशनल दिखाया गया. 
  • करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रोमांटिक पल दिखाए गए. 
  • पारस को डांट लगाते और उन पर गुस्सा करते सलमान खान दिखाए गए. 
  • वीडियो में ज़ैद का डायलॉग, ‘सीधा जा के लेफ्ट ले, चाय बना और सबको पिला’ भी दिखाया गया, जिससे घर के अंदर हंसी-मज़ाक का माहौल बन गया और कंटेस्टेंट्स ने पुराने यादगार पल देखे. 
  • इसके अलावा अली गोनी और जैस्मिन भसीन का इमोशनल मोमेंट दिखाया गया. 
  • शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की दोस्ती
  • रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के रोमांटिक पल और करवा चौथ मोमेंट दिखाया गया. 
  • हिना खान को रोते हुए दिखाया गया. 
  • इसके अलावा कई सीजन के दोस्ती के पलों को खूबसूरती के साथ कोलाज में दिखाया गया.

रो पड़े घरवाले

वीडियो देखने के दौरान अर्शिफा, माही, आम्रपाली और आसिफ की आंखें भी नम नजर आईं. शुरुआत में पुराने मजेदार पलों को देखकर घरवाले हंसते दिखाई दिए. वहीं दोस्ती और भावनात्मक रिश्तों वाले वीडियो ने माहौल बदल दिया. यही बिग बॉस की सबसे खास बात भी है. हर सीजन के अंत में एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतता है लेकिन शो की असली विरासत सिर्फ विनर नहीं होते. कई बार कोई दोस्ती, कोई झगड़ा, कोई प्रेम कहानी या कोई मजेदार डायलॉग दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए जगह बना लेता है.

MORE NEWS