Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस का प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें टीवी अभिनेत्री माही विज को रोता हुआ देख उनके फैन काफी परेशान हो गए. वहीं माही ने भावुक होकर तलाक के बाद एलिमनी न लेने का कारण बताया.
बिग बॉस में भावुक हुईं माही विज
Bigg Boss 20: टीवी अभिनेत्री माही विज इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. शो में एक भावुक पल ऐसा आया, जब माही अपनी बेटी तारा की परवरिश और भविष्य के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं. इस दौरान उन्होंने पूर्व पति जय भानुशाली से तलाक के समय गुजारा भत्ता यानी एलिमनी न लेने के अपने फैसले का भी खुलासा किया. वहीं घर में अरिश्फा खान के साथ हुए विवाद पर बात करते हुए माही ने बताया कि वह उन्हें अपनी छोटी बेटी तारा की तरह समझती हैं.
दरअसल, बिग बॉस के घर में अरिश्फा खान और काजी के बीच हुए विवाद में माही ने काजी का पक्ष लिया था. इसके बाद अरिश्फा नाराज हो गईं और उन्होंने माही, कनिका और गुल्लू के बिस्तर पर पानी गिरा दिया. इस घटना से माही काफी आहत नजर आईं. माही ने बताया कि वह अरिश्फा से आराम से बात करके उनके बीच की गलतफहमियां दूर करना चाहती थीं. वह उन्हें अपनी छोटी बेटी तारा की तरह मानती हैं लेकिन अरिश्फा के व्यवहार से उन्हें दुख पहुंचता है. माही का कहना था कि उन्हें बार-बार नीचा दिखाया जाता है और उनके साथ बदतमीजी होती है. अपनी बात रखते हुए माही भावुक हो गईं.
बातचीत के दौरान माही ने जय भानुशाली से अलग होने के समय का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कोर्ट में जज ने उन्हें चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. माही के मुताबिक वह जय की मेहनत की कमाई का सम्मान करती हैं और इसी वजह से उनसे गुजारा भत्ता नहीं लेना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि वो पैसा जय का है, जिसे कमाने के लिए उसने काफी मेहनत की है. वह सेट पर 16-16 घंटे काम करते हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जय ने उन्हें पैसे लेने से कभी मना नहीं किया और उनका लॉकर भी उनके लिए खुला रहता है. इसके बावजूद माही अपनी जरूरतों के लिए खुद पर निर्भर रहना चाहती हैं.
ये भी पढ़ें: Vijay Rashmika Wedding: 100 बार शादी के लिए पूछा, तब जाकर माने विजय देवरकोंडा! रश्मिका मंदाना ने खोला बड़ा राज़
Online dating India: भारत में डेटिंग के दौरान AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है. दिल्ली…
उदय राज आनंद, सीईओ – डोमेस्टिक बिजनेस, पारिजात इंडस्ट्रीज नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: खरीफ़ सीजन के बाद, भारत का…
Karwa Chauth Songs: बॉलीवुड में हर त्योहार और माहौल के लिए गाने बने हैं, जो…
Haridwar Gang Canal closed: हरिद्वार के हर की पौड़ी पर गंग नहर को 18 दिनों…
Ring 5 launched in India: Oura Ring 5 भारत में पेश की गई है. इसकी…
২০২৬ সালের ১০ অক্টোবর থেকে ১৫ নভেম্বর পর্যন্ত চালু থাকা এই অফারগুলির মধ্যে রয়েছে কনজিউমার…