Live TV
Search
Home > मनोरंजन > The Paradise Box Office Collection Day 1: ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज, पहले दिन नानी की फिल्म ने कमाए 34.65 करोड़!

The Paradise Box Office Collection Day 1: ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज, पहले दिन नानी की फिल्म ने कमाए 34.65 करोड़!

The Paradise Box Office Collection Day 1:'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर ली थी. 23 सितंबर यानी रिलीज से एक दिन पहले फिल्म ने एडवांस सेल से 11.60 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. यह एडवांस बुकिंग 900 शोज के लिए हुई थी और इनमें ऑक्यूपेंसी 79 फीसदी रही.

Written By:
Last Updated: September 25, 2026 07:07:31 IST

Mobile Ads 1x1

The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी और कायडू लोहाड़ स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने गुरुवार, 24 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक दी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कमाई दर्ज की. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन कुल 9,732 शोज के जरिए यह कमाई की. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है. भारत में नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा फिल्म ने विदेशों में करीब 20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इस तरह पहले दिन ‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 74.90 करोड़ रुपये हो गया.

‘द पैराडाइज’ ने दर्ज की 198.7 फीसदी की ग्रोथ

‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर ली थी. 23 सितंबर यानी रिलीज से एक दिन पहले फिल्म ने एडवांस सेल से 11.60 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. यह एडवांस बुकिंग 900 शोज के लिए हुई थी और इनमें ऑक्यूपेंसी 79 फीसदी रही.इसके मुकाबले रिलीज के पहले दिन फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 34.65 करोड़ रुपये पहुंच गया. यानी एडवांस सेल के मुकाबले पहले दिन फिल्म की कमाई में 198.7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. गुरुवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 49.3 फीसदी रही.

दिन तारीख इंडिया नेट कलेक्शन
Day 0 (Pre-Sales) 23 सितंबर 2026 11.60 करोड़ रुपये
Day 1 24 सितंबर 2026 34.65 करोड़ रुपये

तेलुगु वर्जन ने की सबसे ज्यादा कमाई

भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. तेलुगु वर्जन ने 6,203 शोज के जरिए 31.30 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 62.9 फीसदी रही.वहीं, हिंदी वर्जन ने 2,632 शोज से 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की और इसकी ऑक्यूपेंसी 24 फीसदी रही. तमिल वर्जन ने 897 शोज के जरिए 1.10 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी रही.

तेलुगु वर्जन की ऑक्यूपेंसी 62.56 फीसदी

पहले दिन तेलुगु 2D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 62.56 फीसदी रही. मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी 59.08 फीसदी, दोपहर के शोज में 61.38 फीसदी, शाम के शोज में 64.23 फीसदी और नाइट शोज में सबसे ज्यादा 65.54 फीसदी रही.तमिल 2D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 46.18 फीसदी रही. इसके मॉर्निंग शोज में 34 फीसदी, दोपहर में 31.20 फीसदी, शाम में 34.60 फीसदी और नाइट शोज में 44.10 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

भाषा इंडिया नेट कलेक्शन ऑक्यूपेंसी शोज
हिंदी 2.25 करोड़ रुपये 24.0% 2,632
तमिल 1.10 करोड़ रुपये 30.0% 897
तेलुगु 31.30 करोड़ रुपये 62.9% 6,203
कुल 34.65 करोड़ रुपये — 9,732

AP/TG से मिले 31.50 करोड़ रुपये

स्टेट-वाइज कलेक्शन की बात करें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (AP/TG) फिल्म के लिए सबसे बड़ा योगदान देने वाले क्षेत्र रहे. दोनों राज्यों से फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया.इसके अलावा कर्नाटक से 4 करोड़ रुपये, तमिलनाडु से 1.75 करोड़ रुपये, केरल से 40 लाख रुपये और बाकी भारत से 3.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ. इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल स्टेट-वाइज ग्रॉस कलेक्शन 40.95 करोड़ रुपये रहा.

MORE NEWS