<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: नॉमिनेशन की प्लानिंग बनी मुसीबत, बिग बॉस ने इन 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे भेजा डेंजर जोन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. वहीं दूसरे हहफ्ते में होने वाले नोमिनेशन्स के दौरान बिग बॉस ने तीन कंटेस्टेंट्स को सजा देते हुए डायरेक्ट डेंजर जोन में भेज दिया है.

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का खेल अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है. शो का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही घरवालों के बीच तनाव बढ़ गया है और अब हर कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन का डर सताने लगा है. पहले हफ्ते में किसी सदस्य को घर से बाहर नहीं किया गया था लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है. पहले हफ्ते की राहत के बाद दूसरे हफ्ते में तीन पुरुष कंटेस्टेंट्स पर बेघर होने की तलवार लटक गई है.  इनमें आसिफ खान, रोहेद खान और तन्मय ‘ScoutOP’ सिंह का नाम शामिल है. खास बात यह है कि इस बार घरवालों की वोटिंग से ज्यादा बिग बॉस के एक फैसले ने पूरा नॉमिनेशन बदल दिया.

रद्द हुई पूरी नॉमिनेशन प्रक्रिया

दरअसल, घरवालों को दो-दो सदस्यों को नॉमिनेट करने का टास्क दिया गया था लेकिन नॉमिनेशन शुरू होने से पहले ही घर में कुछ कंटेस्टेंट्स इस बात पर चर्चा करने लगे कि किसे निशाना बनाया जाए और किसका नाम आगे रखा जाए. बिग बॉस को घरवालों की यह रणनीति बिल्कुल पसंद नहीं आई. इसके बाद उन्होंने घरवालों द्वारा किए गए पूरे नॉमिनेशन को ही रद्द कर दिया. इतना ही नहीं, नॉमिनेशन की प्रक्रिया पर चर्चा करने वाले सदस्यों को सजा भी दी गई.

चार नाम और तीन को मिली सजा

बिग बॉस ने घरवालों को एक वीडियो दिखाया, जिसमें आसिफ खान, यंग DSA, रोहेद खान और ScoutOP नॉमिनेशन को लेकर बातचीत करते नजर आए. हालांकि, यंग DSA घर के मौजूदा कैप्टन हैं, इसलिए उन्हें इस सजा से बाहर रखा गया. इसके बाद आसिफ खान, रोहेद खान और ScoutOP को सीधे एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया. यानी अब इन तीनों की किस्मत दर्शकों के वोट पर निर्भर करेगी.

आसिफ खान ने फैसले पर उठाए सवाल

नॉमिनेशन में नाम आते ही ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान ने बिग बॉस के फैसले पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इसे ‘अनुचित’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन तीनों में से कौन शो में अपनी जगह बचा पाएगा और इनमें से किसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘मैं राक्षस के मुंह में…’ एक बार फिर काजी की हरकतों ने घरवालों को किया हैरान, पसीने में भीगे आसिफ को…

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST