Bigg Boss 20 के घर में काजी तौकीर घरवालों और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. हाल ही में उन्होंने अरिजीत सिंह का गाना गाया और उनकी तारीफ की. कुछ ही समय पहले उन्होंने अपनी कमी बताते हुए कहा कि उन्होंने जब फेम गुरुकुल जीता था, तब वे अच्छा नहीं गाते थे.
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का घर इन दिनों सिर्फ लड़ाई-झगड़ों की वजह से ही चर्चा में नहीं है. कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, पुराने रिश्ते और बीते दिनों की यादें भी खूब देखने को मिल रही हैं. हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने कुछ ऐसा ही किया. बातचीत के दौरान काजी ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को याद किया और उनके साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान काजी का अंदाज देखकर घरवाले भी मुस्कुराते नजर आए.
दरअसल, काजी और अरिजीत की पहचान आज की नहीं है. दोनों की मुलाकात करीब दो दशक पहले सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी. उस वक्त दोनों युवा थे और संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे.
शो के बाद दोनों की जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ी लेकिन काजी के मुताबिक अरिजीत के लिए उनके दिल में आज भी वही खास जगह है. अमन गांधी से बातचीत के दौरान काजी ने अरिजीत की जमकर तारीफ की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह खुद क्रेजी हैं, तो अरिजीत ‘क्रेजीपन के बाप’ हैं. काजी ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में दोनों को साथ काम करने का मौका मिलता है तो उन्हें बहुत मजा आएगा.
अमन ने जब उन्हें याद दिलाया कि वह यह सब नेशनल टेलीविजन पर कह रहे हैं और अरिजीत भी शो देख सकते हैं, तो काजी ने बेफिक्र अंदाज में कहा कि अरिजीत को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके बारे में कौन क्या कह रहा है. इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को ‘मैड साइंटिस्ट’, ‘जीनियस’ और अलग ही लेवल का इंसान बताया. काजी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर अरिजीत को फ्लाइंग किस दिया और कहा, ‘लव यू.’ बाद में घरवालों के सामने भी उन्होंने अरिजीत के लिए अपना सम्मान जाहिर किया. उन्होंने बताया कि वह सिंगर की इतनी इज्जत करते हैं कि उन्हें बयान करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं.
इसके बाद काजी ने ‘आशिकी 2’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम ही हो’ और ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गाकर घर का माहौल संगीतमय कर दिया. आम्रपाली दुबे समेत बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनकी आवाज की तारीफ की. आम्रपाली ने उन्हें याद दिलाया कि कभी इसी प्रतिभा के लिए देश ने उन्हें वोट दिया था लेकिन सबसे दिलचस्प बात तब हुई, जब तारीफ सुनने के बाद काजी ने खुद अपनी पुरानी गायिकी में कमी निकाल दी. उन्होंने कहा कि फेम गुरुकुल के समय वह अच्छा नहीं गाते थे. यानी 21 साल बाद भी काजी अपनी पुरानी परफॉर्मेंस को लेकर खुद को बख्शने के मूड में नहीं हैं.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…