<
Categories: दिल्ली

दिल्ली घूमने का बना रहे हैं प्लान? लाल किला, हौज खास, जंतर मंतर समेत इन जगहों पर नहीं मिलेगी एंट्री

Delhi Tourist Places: अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. दरअसल, दिल्ली की कई धरोहरों को रिपेयर किया जाना है. इनमें एक या दो नहीं बल्कि 10 स्मारक शामिल हैं. इनकी रिपेयरिंग में करोड़ों रुपये का खर्च किया जाएगा.

Delhi Tourist Places: दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. RTI के जवाब के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) दिल्ली के कई ऐतिहासिक स्थलों पर संरक्षण, मरम्मत और पर्यटकों की सुविधाएं बेहतर करने का काम कर रहा है. इसी वजह से कुछ स्मारकों और उनके कुछ हिस्सों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. 

PTI को मिले RTI जवाब के अनुसार, दिल्ली के कुल 10 स्मारकों में अलग-अलग तरह के काम चल रहे हैं. हालांकि, जवाब में यह नहीं बताया गया है कि इन जगहों पर प्रवेश संबंधी पाबंदियां कब से लागू हैं.

इन जगहों पर लगी है पाबंदी?

  • हौज खास: यहां मौजूद ऐतिहासिक इमारतों के कुछ हिस्सों में मरम्मत का काम चल रहा है. हौज खास का यह परिसर मध्यकालीन समय के एक बड़े जलाशय के आसपास विकसित हुआ था. यहां मदरसा और मकबरा जैसी ऐतिहासिक इमारतें भी हैं.
  • कोटला फिरोज शाह: परिसर में मौजूद स्मारकों के ढांचे की जरूरी मरम्मत की जा रही है.
  • तुगलकाबाद किला: यहां पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम चल रहा है.
  • गयासुद्दीन तुगलक का मकबरा: इस जगह पर भी पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है.
  • जंतर-मंतर: यहां मौजूद ऐतिहासिक ढांचों के अंदर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है. जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1724 में इसे बनवाया था. यह विशाल खगोलीय उपकरणों के लिए जाना जाता है.
  • अग्रसेन की बावली: बावली के अंदर मौजूद कुछ हिस्सों में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित है.
  • लाल किला: लाहौर गेट के पास पैरापेट और कुएं वाले क्षेत्र के संरक्षण का काम चल रहा है. इसके अलावा हम्माम, मोती मस्जिद, दीवान-ए-खास, खास महल, रंग महल और शीश महल जैसे छह हिस्सों में भी लोगों की आवाजाही पर रोक है. इनमें से हम्माम और मोती मस्जिद लंबे समय से पर्यटकों के लिए बंद हैं.
  • कुतुब मीनार परिसर: यहां कुछ हिस्सों को बंद रखा गया है. इनमें हिंदू अवशेष कॉरिडोर की पहली मंजिल, जमाली कमाली का मकबरा और कुतुब मीनार का अंदरूनी हिस्सा शामिल है. कुतुब मीनार के अंदर जाने पर 1981 की भगदड़ के बाद से रोक लगी हुई है.
  • सलीमगढ़ किला: यहां सिग्नल रेजिमेंट की इमारत और टॉयलेट ब्लॉक की मरम्मत और नवीनीकरण किया जा रहा है.
  • सफदरजंग का मकबरा: यहां मस्जिद और उससे जुड़ी कोठरियों की मरम्मत का काम जारी है.
  • हुमायूं का मकबरा: पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है.

संरक्षण कार्यों में कब कितना पैसा हुआ खर्च?

  • 2021-22: 19.10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे,  जो पूरे खर्च हुए.
  • 2022-23: 30.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे और इस दौरान भी सब खर्च किए गए थे.
  • 2023-24: 36.61 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. इनमें से लगभग 36.57 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
  • 2024-25: 17.85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. जो पूरे कर्च किए गए थे.
  • 2025-26: 28.70 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, इनमें से लगभग 28.67 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST