Qazi Touqeer-Arijit Singh Viral Video: काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की 21 साल पुरानी दोस्ती फिर चर्चा में है. 'फेम गुरुकुल' के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों साथ गाते नजर आए. फैंस उनकी दोस्ती और सिंगिंग की तारीफ कर रहे हैं.
अरिजीत सिंह को टक्कर देते दिखे काजी तौकी
Qazi Touqeer-Arijit Singh Viral Video: काजी तौकीर को आज की जेनरेशन ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट के तौर पर जान रही है. लेकिन मिलेनियल्स के लिए काजी की पहचान काफी पुरानी है. वह साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विनर बने थे. इसी शो में अरिजीत सिंह भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे. इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर काजी चर्चा में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर काजी तौकीर और अरिजीत सिंह के कुछ पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में दोनों साथ में गाना गाते और एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. फैंस को दोनों की यह पुरानी दोस्ती काफी पसंद आ रही है.
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा एक वीडियो ‘फेम गुरुकुल’ के समय का बताया जा रहा है. इसमें काजी तौकीर, अरिजीत सिंह और शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स शान की फिल्म के मशहूर गाने ‘यम्मा यम्मा’ पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों की सिंगिंग और बॉन्डिंग फैंस का ध्यान खींच रही है.
काजी और अरिजीत की दोस्ती सिर्फ पुराने दिनों तक सीमित नहीं है. दोनों आज भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं. जब काजी ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे तो अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनके समर्थन में पोस्ट किया था. अरिजीत ने काजी को अपना रॉकस्टार बताते हुए कहा था कि उन्हें पहली बार ‘बिग बॉस’ देखना पड़ेगा, क्योंकि काजी शो में हैं. वहीं काजी भी अरिजीत की जमकर तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने अरिजीत को अपनी जिंदगी का बेहद खास इंसान बताया और उनके संगीत के प्रति जुनून की तारीफ की.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: किसकी होगी छुट्टी, घर में आते ही मुश्किल में फंसे ये 3 कंटेस्टेंट्स; अब बाहर होने का मंडरा रहा खतरा
काजी और अरिजीत की दोस्ती करीब दो दशक पुरानी है. दोनों की मुलाकात 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने करियर में अलग रास्ते चुने, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी कायम है. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…