<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: बेस्ट फ्रेंड पर आया दिल…फिर बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा काम; रात भर कमरें में फूट-फूटकर रोती रहीं रीति तिवारी

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में मैरी कॉम इमोशनल हुईं और नई कैप्टन बनीं. वहीं रीति ने अपनी लव लाइफ का दर्द साझा किया, उनका दिल अपने ही बेस्ट फ्रेंड पर आ गया था.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का घर इन दिनों इमोशन्स, दोस्ती और झगड़ों से भरा नजर आ रहा है. बुधवार के एपिसोड में मैरी कॉम से लेकर रीति तक ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए. वहीं, घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी खूब बहसबाजी देखने को मिली.

रीति ने सुनाया दिल टूटने का किस्सा

मनोज तिवारी की बेटी रीति ने भी अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह करीब ढाई साल तक एक सिचुएशनशिप में थीं. रीति के मुताबिक, उन्हें बाद में एहसास हुआ कि वह अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार करती हैं. लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद उनका दिल बुरी तरह टूट गया. उन्होंने बताया कि सामने वाले ने अंत में कह दिया था कि उनके बीच कुछ नहीं है और वह किसी और के साथ जा सकती हैं.

मैरी कॉम हुईं इमोशनल

एपिसोड की शुरुआत मैरी कॉम के इमोशनल पल से हुई. उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था, जब उन्होंने सब कुछ छोड़ने का मन बना लिया था. मैरी ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ सहा, लेकिन मुश्किल समय में भी उन्होंने कभी रोना नहीं चुना. इस दौरान आम्रपाली ने उन्हें समझाया और उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan Viral Video: पहले नेशनल अवार्ड को लेकर लाल बागचा पहुंचे कार्तिक आर्यन, फिर किया कुछ ऐसा, जिसने जीत लिया सबका दिल

मैरी कॉम बनीं घर की नई कैप्टन

इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ. काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच टीम बनाई गई. टास्क के दौरान यंग की टीम ने लगातार तीन राउंड जीते. टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस भी हुई. आखिरकार मैरी कॉम ने कैप्टेंसी अपने नाम कर ली और वह घर की नई कैप्टन बन गईं.

ये भी पढ़ें:  Hanuman Ansh Box Office Collection:हनुमान अंश ने तोड़ा  KGF से लेकर पठान तक का रिकॉर्ड, 48वें दिन भी तूफानी कमाई जारी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST