Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन जल्द रिलीज होने वाला है. सलमान खान शो में दोबारा कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते और उनके साथ मस्ती करते नजर आएंगे. बिग बॉस 20 को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है. इसी बीच बिग बॉस 20 का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जो ‘करण-अर्जुन’ ट्विस्ट पर आधारित है. इस बार शो में कंटेस्टेंट्स को वरदान मिलने वाला है. सलमान खान ने ट्विस्ट से पर्दा उठाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें बताया गया है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को एक नहीं बल्कि दो-दो जीवनदान मिलेंगे.
प्रोमो वीडियो में क्या है?
बता दें कि बिग बॉस 20 का प्रोमो सुर्खियों में है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जंग के मैदान में दो खिलाड़ी हैं, जो घायल होकर गिर जाते हैं. इसके बाद वां पर सलमान खान पहुंचते हैं. वहां पर सलमान खान की एंट्री होती है. वे दोनों खिलाड़ियों को जीवनदान देते हैं. इसके बाद सलमान कान कहते हैं, ‘इस बार बिग बॉस सभी घरवालों को एक नहीं दो-दो चांस दे रहे हैं. ऐसे में इस बार सेफ खेलने का कोई चांस नहीं है. बिग बॉस के घर में इस बार एक्स्ट्रा जीवनदान का वरदान मिलेगा. तथास्तु मेरी जान.’
Two lives ka vardaan for all gharwale, meri jaan.#BiggBoss starts 6th Sep 2026 on JioHotstar and Colors TV.
Rumoured contestants:
Jannat Zubair, Uorfi Javed, Mr. Faisu, Anjali Arora, Kushal Tanwar (Gullu), Ruru Thakur, Santy Sharma and Ridhima Gupta. pic.twitter.com/FGVzzwsLzh
— Gill (@Hanjigill) August 12, 2026
दो टीमों में नजर आएंगे 16 कंटेस्टेंट्स
जानकारी के अनुसार, सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ सितंबर में रिलीज किया जाएगा. इस बार शो में डबल मजा आने वाला है. शो 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाला है. कहा जा रहा है कि बिग बॉस 20 में 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जिन्हें दो टीमों में बंटा देखा जा सकता है.
बिग बॉस 20 में दिखेंगे ये कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 में कच्चा बादाम अंजलि अरोड़ा के साथ ही गीता बसरा, करण पटेल, निया शर्मा, फैजल शेख, कीर्ति मेहरा, प्रणाली राठौड़, अर्जुन बिजलानी, माही विज, पर्ल वी पुरी, सुनील पाल, शोविक चक्रवर्ती और रुरु ठाकुर नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर मुहर नहीं लगी है. किसी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.