<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: सलमान खान का यंग DSA और Scout पर फूटा गुस्सा, वीकेंड का वार में लगाई क्लास; घर में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान यंग DSA और ScoutOp पर भड़कते नजर आएंगे. वहीं, टीवी एक्टर मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री से शो में नया ट्विस्ट आएगा.

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. घरवालों के बीच टास्क को लेकर टक्कर बढ़ती जा रही है. इसी बीच वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान यंग DSA और ScoutOp पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं. वहीं, शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्टर मनीष गोयल की एंट्री भी हो चुकी है.

यंग DSA और ScoutOp पर भड़के सलमान खान

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में सलमान खान यंग DSA और ScoutOp को उनके व्यवहार को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं. सलमान, यंग से पूछते हैं कि वे दूसरों को काटने-पीटने की बातें करते हैं, तो उन्होंने असल जिंदगी में कितने लोगों के साथ ऐसा किया है. इस पर ScoutOp अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि उन्होंने बाहर किसी को धमकी नहीं दी है. सलमान की नाराजगी से साफ है कि आने वाले वीकेंड का वार में घरवालों के बीच तनाव बढ़ सकता है.

क्या घर में दूसरों को बुली कर रहे हैं कंटेस्टेंट?

प्रोमो में सलमान खान यंग DSA और ScoutOp से पूछते हैं कि क्या वे घर में दूसरों को परेशान कर रहे हैं या खुद स्कूल में बुली होने का बदला ले रहे हैं. सलमान का यह सवाल घर के माहौल को और गर्म कर देता है. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि सलमान की फटकार के बाद दोनों कंटेस्टेंट का क्या रिएक्शन होगा और घर के बाकी सदस्य इस पर क्या कहेंगे.

मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदलेगा गेम?

शो में टीवी एक्टर मनीष गोयल पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंच चुके हैं. उनकी एंट्री से घर में नए समीकरण बनने की उम्मीद है. इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन के नाम की भी चर्चा हो रही है. हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को ‘दृश्यम 3’ ने मचाया गदर, 9वें दिन की कमाई देख उड़ जाएंगे होश; 300 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही कदम दूर

बिग बॉस के घर में अब कितने कंटेस्टेंट बचे?

शो से रोहेद खान, ईशा रिखी और रीति तिवारी बाहर हो चुके हैं. वहीं, घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, ScoutOp, यंग DSA, आसिफ खान और अन्य कंटेस्टेंट मुकाबले में बने हुए हैं. मनीष गोयल की एंट्री के बाद अब मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान की फटकार किस कंटेस्टेंट पर भारी पड़ती है और मनीष गोयल की एंट्री से घर का गेम कितना बदलता है.

ये भी पढ़ें:  Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST