<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं. स्काउट की कंफ्यूज्ड फीलिंग्स पर नेटिजंस सवाल उठा रहे हैं, जबकि काश्वी के साथ उनका रिश्ता चर्चा में है.

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों रिश्तों और बढ़ती नजदीकियों को लेकर खूब चर्चा हो रही है. शो में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती देखने को मिल रही है, वहीं कुछ के रिश्ते चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बीच स्काउट उर्फ तन्मय सिंह अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.

लव गिल को लेकर क्या बोले स्काउट?

‘बिग बॉस 20’ के एक प्रोमो में स्काउट और लव गिल के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली. स्काउट ने पहले कहा था कि वह लव को बहन की तरह देखते हैं. लेकिन हाल ही में यंग डीएसए के साथ बातचीत में उनके बयान ने लोगों का ध्यान खींच लिया. स्काउट ने कहा कि कोई व्यक्ति बहन होने से पहले दोस्त भी हो सकता है. इस पर यंग ने उनसे पूछा कि क्या उनका रास्ता बदल रहा है. जवाब में स्काउट ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता. उनके इस बयान के बाद शो में उनकी और लव की बॉन्डिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

काश्वी के साथ रिश्ते में हैं स्काउट

स्काउट की निजी जिंदगी भी इस चर्चा की बड़ी वजह है. वह पहले से काश्वी हिरानंदानी के साथ रिलेशनशिप में हैं. काश्वी शो के बाहर से स्काउट को लगातार सपोर्ट कर रही हैं. ऐसे में लव को लेकर स्काउट की बातें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनके रिश्ते में कोई बदलाव आ रहा है.

ये भी पढ़ें:  Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

नेटिजंस ने किया सवाल

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने स्काउट की आलोचना की है. उनका कहना है कि रिलेशनशिप में रहते हुए किसी दूसरे व्यक्ति के लिए ऐसी भावनाओं की बात करना पार्टनर के लिए दुखद हो सकता है. हालांकि, कुछ लोग स्काउट का बचाव भी कर रहे हैं और इसे सिर्फ दोस्ती या शो के माहौल का हिस्सा बता रहे हैं. फिलहाल, स्काउट और लव गिल की बॉन्डिंग बिग बॉस के घर में चर्चा का विषय बनी हुई है. अब आने वाले एपिसोड में दोनों के रिश्ते की तस्वीर कितनी साफ होती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें: Breast Cancer Pink Ribbon Connection: गुलाबी रिबन ही क्यों बना ब्रेस्ट कैंसर की पहचान? इसके पीछे की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 09:56:28 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST

CNG Price Hike: आज से CNG और PNG के दाम बढ़े, कितनी महंगी हुई गैस? जानें नए रेट

Cng Price Hike:  आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…

Last Updated: October 7, 2026 09:44:18 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST