<

Fact Check: सलमान खान के शो बिग बॉस का विनर दिल्ली में गिरफ्तार! टेंशन में फैन्स, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

Bigg Boss 9 Winner Prince Narula: रिएलिटी शो रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. इसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले जाती हुई नजर आ रही है. सच्चाई अब सामने आई है.

Bigg Boss 9 Winner Prince Narula: ओटीटी और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) करीब-करीब सालभर चर्चा में रहता है. कभी सलमान खान की वजह से तो कभी कंटेस्टेंट के चलते. दिसंबर, 2025 में बिग बॉस सीजन 19 का शानदार फिनाले हुआ. इसमें गौरव खन्ना ने विजेता की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये इनाम के रूप में जीते, जबकि फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप रहीं. वहीं, टॉप-5 में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और ता न्या मित्तल पहुंचे थे. इस बीच बिग बॉस-8 के विनर प्रिंस नरूला (Prince Narula) चर्चा में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं. 

टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित शो ‘बिग बॉस’ के विनर एक्टर प्रिंस नरूला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस गिरफ्त में नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि पिछले दिनों दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में एक मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुए बवाल के मामले में प्रिंस नरूला को हिरासत में लिया गया है. उधर, शुरुआत में इसको लेकर किसी पक्ष ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. मामला ज्यादा बढ़ने पर दिल्ली पुलिस ने ऐसी किसी भी गिरफ्तारी से इन्कार किया है. 

क्या है वीडियो का सच

 दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में एक मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुए बवाल ‘बिग बॉस 9’ और ‘रोडीज’ जैसे कई रियलिटी शोज के विजेता प्रिंस नरूला अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक्टर प्रिंस नरूला पुलिस घेरे में हैं. दावा किया गया कि तुर्कमान गेट मामले में प्रदर्शन के चलते प्रिंस को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  इसके बाद प्रिंस नरूला ने अपनी गिरफ्तारी की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर किया  ‘टेली चक्कर’ (Telly Chakkar) से बातचीत में प्रिंस ने स्पष्ट किया कि वायरल हो रही क्लिप किसी कानूनी कार्रवाई की नहीं, बल्कि उनके एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट की है. 

क्यों हुआ भ्रम?

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में प्रिंस पुलिस गिरफ्त में हैं. पुलिस उन्हें कहीं ले रही है. इस वीडियो में प्रिंस काफी संजीदा हैं और लग रहा है कि जैसे सच में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इसके बा कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर लोगों ने वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया.  किसी तथ्य की जांच किए इस क्लिप को “ब्रेकिंग न्यूज” के तौर पर साझा करना शुरू कर दिया, जिससे उनके प्रशंसकों में हड़कंप मच गया.

Nusrat Jahan Bold Photos: नुसरत जहां की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, दावा है नजरें नहीं हटा पाएंगे

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST