<

Bigg Boss Season 3: विंदु दारा सिंह ने जीता था बिग बॉस-3, प्राइज मनी थी एक करोड़ रुपये

Bigg Boss Season 3 Winner: 1996 में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक "जय वीर हनुमान" में भगवान हनुमान की भूमिका निभाकर चर्चा में आए विंदु दारा सिंह बिग बॉस के तीसरे सीज़न के विजेता बने.

Bigg Boss Season 3 Winner: बिग बॉस का पहला ही सीजन बड़ा धमाकेदार रहा था जब 1990 के दशक में आई सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ फेम विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) ने खिताब कब्जाया था. हालांकि, उस सीजन को सलमान खान ने होस्ट नहीं किया था. बिग बॉस सीजन 3 को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (bigg boss season 3 host amitabh bachchan) ने होस्ट किया था. यह सीजन भी बहुत धमाकेदार रहा था. फिनाले में बहुत ही शानदार आयोजन हुआ था. इसमें बिग बॉस-3 के विजेता का एलान हुआ था.

कितनी प्राइज मनी मिली थी विनर विंदु सिंह को

बिग बॉस-3 सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था, क्योंकि वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे प्रोग्राम को शानदार अंदाज में होस्ट कर चुके थे. बिग बॉस के सीजन 3 की शुरुआत यानी इसका प्रसारण 4 अक्टूबर 2009 से 26 दिसंबर 2009 तक हुआ था. शो के पहले रनर-अप प्रवेश राणा रहे थे. फिनाले में शानदार प्रोग्राम हुए और आखिरकार विंदु दारा सिंह ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की थी. ट्रॉफी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई थी. इसके बाद विंदु दारा सिंह को इंडस्ट्री में दोबारा नई पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में भी कीं. 

यहां पर बता दें कि बिग बॉस-19 में विजेता गौरव खन्ना को ट्रॉफी के साथ सिर्फ 50 लाख रुपये ही मिले हैं. इसके साथ ही उन्हें एक गाड़ी भी मिली है. यह भी चौंकाने वाली बात हैं कि बिग बॉस का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्राइज मनी कम होती जा रही है. 

कौन कौन थे कंटेस्टेंट

  • विंदु दारा सिंह (विनर)
  • प्रवेश राणा (मॉडल, रनरअप)
  • पूनम ढिल्लो (सेकंड रनरअप, अभिनेत्री)
  • अदिति गोवित्रिकर (मॉडल, डॉक्टर)
  • शमिता शेट्टी (एक्ट्रेस)
  • राजू श्रीवास्तव (स्टैंड-अप कॉमेडियन)
  • रोहित वर्मा (फैशन डिजाइनर)
  • शर्लिन चोपड़ा (एक्ट्रेस)

कौन हैं विंदु दारा सिंह

विंदु दारा सिंह अपने पिता दारा सिंह की तरह एक्टर हैं. जहां दारा सिंह संजीदा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं तो बेटे विंदु दारा सिंह का जॉनर कॉमेडी है. उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है. ‘बिग बॉस 3’ के विजेता विंदु दारा सिंह ‘जय वीर हनुमान’ जैसे टीवी शो में भी दिखे हैं, जो अपनी फिल्मों और विवादों दोनों के लिए जाने जाते हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST