देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चा में है. जहां, जनकपुरी (Janakpuri) में हुई बाइक दुर्घटना (Bike Incident) को लेकर लोग दिल्ली सरकार (Delhi Government) के साथ-साथ प्रशासन पर लापरवाही (Negligence on Administration) को लेकर तंज कसने में जुटे हुए हैं.
एक बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई
Janakpuri Bike Accident: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही है. ऐसा पहली बार नहीं है कि राजधानी दिल्ली में कई दर्दनाक हादसे नहीं हुए हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली के जनकपुरी से सामने आया है, जिसने न सिर्फ लोगों की जान बल्कि प्रशासन पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर दिल्ली की जनता दिल्ली की सरकार की जमकर ट्रोलिंग कर रही है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
यह चौंकाने वाला मामला दिल्ली के जनकपुरी का है, जहां एक बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है. तो वहीं, घटना के बाद घायल युवक गड्ढे से बाहर नहीं निकल सका और मदद के अभाव में उसने वहीं दम तोड़ दिया. यह हादसा एक बार फिर से बुनियादी ढांचे के रखरखाव में लापरवाही और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति प्रशासन की अनदेखी को दोबारा से उजागकर करता है.
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना देर रात का बताया जा रहा है, जब बाइक सवार सड़क पर मौजूद एक गहरे गड्ढे को देख नहीं पाया और सीधे उसमें जा गिरा. तो वहीं, गिरने की वजह से गंभीर चोटें आने से वह खुद से गड्ढे से बाहर निकलने में पूरी तरह से असमर्थ था. चीख-पुखार करने पर काफी समय तक गड्ढे में फंसे रहने और समय पर इलाज नहीं मिलने से बाइक सवार ने आखिरकार मौके पर ही दम तोड़ दिया. लेकिन, सुबह जब लोगों ने देखा, तब तक बहुत ज्यादा देर हो चुकी थी.
इस घटना ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली की सड़कों की बदहाली और मानसून या मरम्मत के नाम पर छोड़े गए अधूरे कामों पर कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है. जहां, स्थानीय निवासियों ने इस मामले को लेकर कहा है कि इस खतरनाक गड्ढे की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान न देने की वजह लापरवाही बरतना सही समझा. हालांकि, सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा है. लोग जमकर दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए नज़र आ रहे हैं.
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…