<
Categories: मनोरंजन

‘द 50’ में बॉडी शेमिंग को लेकर हुआ बवाल! निक्की तंबोली का प्रिंस नरूला पर तीखा प्रहार, ‘अगर कोई आपकी बेटी के शरीर पर कमेंट करे तो?’

'द 50' शो के हालिया एपिसोड में प्रिंस नरूला ने कथित तौर पर निक्की तंबोली के लुक पर बॉडी शेमिंग वाला कमेंट किया. प्रिंस नरुला के कथित अपमानजनक बयान पर निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया X पर क्लिप शेयर कर फटकार लगाई, उन्हें डरपोक और कमजोर बताया.

‘द 50’ रियलिटी शो के एक एपिसोड ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. प्रिंस नरुला के कथित अपमानजनक बयान पर निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया X पर क्लिप शेयर कर फटकार लगाई, उन्हें डरपोक और कमजोर बताया. 
निक्की ने लिखा, “पीठ पीछे मजाक उड़ाना ताकत नहीं!” निक्की ने पब्लिक फिगर, पिता और पति के रोल में प्रिंस की छवि पर सवाल, निक्की ने कहा स्ट्रैटेजी के नाम पर ये बॉडी शेमिंग है. 

विवाद की शुरुआत

‘द 50’ शो के हालिया एपिसोड में प्रिंस नरूला ने कथित तौर पर निक्की तंबोली के लुक पर बॉडी शेमिंग वाला कमेंट किया. क्लिप में प्रिंस को हंसते हुए दिखाया गया, जो निक्की को नागवार गुजरा. निक्की ने इसे चुपके से किया गया अपमान बताया. ये रिमार्क शो के दौरान हुआ, जब कैमरे रिकॉर्डिंग मोड में थे. निक्की ने इसे स्ट्रैटेजी का नाम देकर छिपाने की कोशिश कहा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रिंस नरूला को जबरदस्त फटकार लगाई.

X पर पोस्ट करते हुए निक्की ने लिखा, “सो-कॉल्ड पति, पिता, पब्लिक फिगर. अगर कोई आपकी बेटी के शरीर के बारे में ऐसे बोले, तो क्या आप तब भी हंसेंगे?”  उन्होंने प्रिंस को डरपोक कहा – “किसी की पीठ पीछे मजाक उड़ाना ताकत नहीं, सबसे कमजोर इंसान की पहचान.” आगे बोलीं, “अगर कहना है तो मुंह पर कहो, पीठ पीछे नहीं. ये लीडरशिप नहीं, नाकामी है.” देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गई.

कौन हैं प्रिंस नरूला?

प्रिंस नरूला बिग बॉस, रोडिज और स्प्लिट्सविला जैसे शोज के विजेता रहे हैं. उन्होंने कई टीवी शोस में भी काम किया है. वे योगा इंस्ट्रक्टर युविका चौधरी के पति हैं और 1 बेटी के पिता हैं. उनकी पब्लिक इमेज काफी स्ट्रॉन्ग मानी जाती है, लेकिन ये विवाद उनकी क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठा रहा है. शो में उनका रोल मेंटर जैसा था, लेकिन कमेंट ने नेगेटिव टर्न ले लिया है. प्रिंस की ओर से अब तक इस पर कोई सफाई नहीं आई है.

बॉडी शेमिंग पर बहस

निक्की का रिएक्शन बॉडी पॉजिटिविटी कैंपेन बन चुका है. निक्की के फैंस ने सपोर्ट में लिखा, “शेमिंग कभी स्ट्रैटेजी नहीं!” साथ ही कुछ ने प्रिंस को ट्रोल भी किया. ये केस रियलिटी टीवी में टॉक्सिक बिहेवियर को हाइलाइट करता है. निक्की और प्रिंस बिग बॉस 14 में भी थे, जहां उनके बीच अक्सर बहस होती थी.
हालांकि हालिया हुआ विवाद ‘द 50’ शो की TRP बूस्ट कर सकता है. सोशल मीडिया पर #BodyShaming और #NikkiVsPrince ट्रेंड कर रहे हैं.

कौन हैं निक्की तंबोली?

निक्की ने तेलुगू-तमिल फिल्मों से डेब्यू किया है. उन्होंने ‘चिकाती गाडिलो चिथाकोटुडु’, ‘कंचना 3’ फिल्मों में काम किया है. बिग बॉस 14 में वो टॉप 4 में शामिल थीं, जबकि खतरों के खिलाड़ी 11 में वो 10वें नंबर पर थीं. इसके अलावा बिग बॉस मराठी 5 में सेकंड रनर-अप, मास्टरशेफ में फर्स्ट रनर-अप। का ख़िताब उन्होंने अपने नाम किया था.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST

Excise Policy 2026: अब पेट्रोल भरवाते समय खरीद सकेंगे शराब! चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव

Chandigarh Alcohol Rules Update: चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक नई आबकारी…

Last Updated: March 26, 2026 21:09:02 IST

IPL 2026: RCB को तगड़ा झटका, एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, श्रीलंका क्रिकेट का दखल

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान…

Last Updated: March 26, 2026 20:50:54 IST

Viral Video: अरे भाई! पेट्रोल के लिए ये क्या कर रहे लोग, पानी के टैंक में तेल भरवाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…

Last Updated: March 26, 2026 20:28:51 IST

Maa Siddhidatri Puja: नवमी पर ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, सफल होंगे कार्य, मुहूर्त, मंत्र और कथा

Chaitra Navratri 2026 Day 9: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का…

Last Updated: March 26, 2026 20:11:33 IST

बर्फबारी का लेना चाहते हैं मजा, तो कहां-कहां होगा Snow Fall, ये जगह होने वाली हैं परफेक्ट

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…

Last Updated: March 26, 2026 19:47:33 IST