<
Categories: मनोरंजन

के-पॉप की दुनिया में गूंजा ‘शिव तांडव’! स्टार ऑरा ने हाथ में त्रिशूल थाम कर जीता भारतीयों का दिल

Aoora New song :ऑरा ने भगवान शिव से जुड़ा गाना गाकर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है. यह गाना दिखाता है कि संगीत के जरिए दो अलग-अलग देश एक-दूसरे की संस्कृति का कितना सम्मान करते है. ऑरा का यह प्रयास न केवल के-पॉप और भारतीय संगीत को करीब लाया है, बल्कि यह भी साबित करता है कि आस्था और कला की कोई सीमा नहीं होती.

Aoora New song : के-पॉप (K-pop) स्टार ऑरा (AOORA) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संगीत और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती.  अपने नए सिंगल ‘शिव शिवम’ (Shiva Shivam) के जरिए उन्होंने भारतीय पौराणिक कथाओं और कोरियाई पॉप म्यूजिक का एक अनोखा संगम पेश किया है.  इस गाने में ऑरा ने भगवान शिव से प्रेरित लुक अपनाकर भारतीय फैंस को सरप्राइज कर दिया है.

भगवान शिव से प्रेरित अनोखा अंदाज

कोरियाई गायक ऑरा ने 10 फरवरी को अपना नया गाना ‘शिव शिवम’ रिलीज किया.  इस गाने की सबसे खास बात इसका फिल्मांकन और ऑरा का लुक है.  गाने के पोस्टर्स और वीडियो में ऑरा हाथ में त्रिशूल लिए और बैकग्राउंड में आग की लपटों के बीच नजर आ रहे है, जो सीधे तौर पर भगवान शिव के शक्तिशाली रूप को दर्शाता है. ऑरा का कहना है कि उन्होंने भगवान शिव को केवल एक धार्मिक प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि पूरे ब्रह्मांड की एक सकारात्मक ऊर्जा के रूप में दिखाने की कोशिश की है.

भारत के लिए ऑरा का खास लगाव

ऑरा का भारत से रिश्ता काफी पुराना और गहरा है. वे मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा रह चुके है, जहां उन्होंने अपनी मासूमियत और देसी गानों पर डांस से सबका दिल जीत लिया था. ऑरा अक्सर कहते है कि उन्हें भारतीय संगीत, खासकर ए.आर. रहमान और प्रीतम का काम बहुत पसंद है.  ‘शिव शिवम’ गाने के जरिए उन्होंने भारतीय बाजार और यहां के फैंस के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है. 

म्यूजिक इंडस्ट्री में नया प्रयोग

आज के समय में भारत के-पॉप के लिए एक बहुत बड़ा मार्केट बन चुका है.  ऑरा जैसे कलाकार अब केवल कोरियाई भाषा में ही नहीं, बल्कि भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर कंटेंट तैयार कर रहे है.  हालांकि, धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना थोड़ा संवेदनशील होता है, लेकिन ऑरा ने इसे बेहद आधुनिक और कलात्मक तरीके से पेश किया है.  उनके इस नए प्रयोग की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है और भारतीय के-पॉप फैंस इसे खूब शेयर कर रहे है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST