<
Categories: मनोरंजन

इस फिल्म के लिए Aamir Khan ने सीखी 2 साल तक भोजपुरी, फिर 800 करोड़ कमाकर रचा इतिहास!

Guess The Movie : आमिर खान की इस शानदार फिल्म ने 800 करोड़ कमाए. किरदार के लिए आमिर ने 2 साल भोजपुरी सीखी. राजकुमार हिरानी निर्देशित ये फिल्म समाज पर गहरा संदेश छोड़ने में सफल रही.

Guess The Film : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के 37 साल पूरे कर लिए हैं. इस लंबे सफर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. आमिर सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच हैं, जो हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. उनका सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक एक्सपीरिएंस होता है.

आमिर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी और अपने चाचा नासिर हुसैन को फिल्मों में असिस्ट भी किया था. लेकिन बतौर लीड एक्टर उन्हें पहली बड़ी पहचान 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और यहीं से आमिर के स्टार बनने का सफर शुरू हुआ. तब से लेकर आज तक उन्होंने लगातार दर्शकों का दिल जीता है.

‘पीके’ के लिए की दो साल की मेहनत

आमिर खान उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो हर किरदार के लिए खुद को पूरी तरह झोंक देते हैं. 2014 में आई फिल्म ‘पीके’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इस फिल्म में उन्होंने एक एलियन का रोल किथा, जो पृथ्वी पर आकर इंसानों की सोच और धर्म पर सवाल उठाता है.

इस किरदार को प्रभावी बनाने के लिए आमिर ने दो साल तक भोजपुरी भाषा सीखी. उन्होंने टीवी स्टार शांति भूषण से विशेष ट्रेनिंग ली ताकि भोजपुरी लहजे को पूरी तरह आत्मसात कर सकें. उनका समर्पण पर्दे पर साफ नजर आया और यही वजह रही कि ये किरदार लोगों के दिलों में बस गया.

85 करोड़ में बनी, 800 करोड़ की कमाई

‘पीके’ को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था और इसमें आमिर के साथ अनुष्का शर्मा, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी और परीक्षित साहनी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म का बजट महज 85 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया. भारत में इसकी कमाई 340 करोड़ से ज्यादा रही, जो उस समय का एक रिकॉर्ड था.

एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

‘पीके’ न केवल एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी, बल्कि इसने सामाजिक संदेश भी दिया, जो लंबे समय तक लोगों को सोचने पर मजबूर करता रहा. आज भी ये फिल्म आमिर खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है और बॉलीवुड के इतिहास में इसकी जगह हमेशा खास रहेगी.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम मोदी ने ये क्या कहा दिया?

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 12:58:04 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST