<
Categories: मनोरंजन

Bollywood First Kiss Scene: जब 4 मिनट तक लिप-लॉक करते रहे हीरो-हीरोइन, बॉलीवुड के पहले किसिंग सीन से मच गया था तहलका

Bollywood First Kiss: आजकल फिल्मों में किसिंग सीन का आम होना आम बात है. लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में पहली बार कब फिल्माया गया था किसिंग सीन? चलिए जानते हैं उस फिल्म और एक्टर्स के बारे में.

Bollywood First Lip Lock Scene: सिनेमा की दुनिया में एक दौर था, जब बोल्ड कंटेट की सख्त मनाही थी. लेकिन फिर एक समय आया, जब बड़े पर्दे पर ये सब खुलकर होने लगा. फिर सवाल उठता है कि आखिर कब पहली बार हिंदी सिनेमा में ऑनस्क्रीन किसिंग सीन को फिल्माया गया था. आपको बता दें कि पहला किसिंग सीन एक-दो नहीं, बल्कि चार मिनट तक चला था. इस दृश्य को लेकर बहुत बवाल मचा था. जानिए आखिर किस फिल्म में था वो सीन.

कौन सी फिल्म थी?

आज से करीब 92 साल पहले 1933 में बॉलीवुड फिल्म ‘कर्मा’ रिलीज हुई. यह ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें बड़े पर्दे पर किसिंग सीन को दिखाया गया था. इसमें देविका रानी और हिमांशु राय ने अभिनय किया था. ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ‘कर्मा’ में दिखाए गए किस सीन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. जब सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हुई, तो ये बुरी तरह फ्लॉप हुई. हालांकि, विदेशों में इसे खूब पहचान मिली और आम जनता के बीच इसने अपार लोकप्रियता हासिल की.

चार मिनट तक चला था किसिंग सीन

आपको बता दें कि देविका रानी और हिमांशु राय के बीच चार मिनट का ये लंबा लिप-लॉक सीन था. दोनों असल जिंदगी में भी कपल थे और कुछ महीने पहले ही उनकी शादी भी हुई थी. इसी कारण इस सीन को फिल्माने में मेकर्स और एक्टर्स को सहजता हासिल हो सकी. लेकिन इस सीन को लेकर खूब बवाल मचा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देविका रानी की फिल्म ‘कर्मा’ को 1933 में रिलीज होने के बाद भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि इसमें चार मिनट के किसिंग सीन थे. बाद में ‘कर्मा’ को हिंदी में ‘नागन की रागिनी’ के नाम से रिलीज किया गया था. देविका रानी के इस ऑन-स्क्रीन किस ने सभी रूढ़ियों को तोड़ दिया और विवादों को जन्म देने का काम किया था. लेकिन इसी के बाद फिल्मों में बोल्डनेस का एक चलन चल गया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Oatmeal vs Eggs: हेल्दी ब्रेकफास्ट का क्या है सही चुनाव? ओटमील और अंडे में छिपा बड़ा फर्क जानिए

Oatmeal vs Eggs: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत को तय करता है, इसलिए सही…

Last Updated: April 3, 2026 15:55:30 IST

SRH की जीत के हीरो रहे अभिषेक पर गिरी गाज! मैदान पर की गई इस गलती पर लगा 1.8 लाख का जुर्माना

SRH के अभिषेक शर्मा पर IPL ने लिया बड़ा एक्शन! KKR के खिलाफ तूफानी 48…

Last Updated: April 3, 2026 15:55:02 IST

ग्लोबल फाइनेंस में करियर बनाना है? Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA करें

नई दिल्ली, अप्रैल 03: अगर आप फाइनेंस में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो…

Last Updated: April 3, 2026 15:52:21 IST

Alexander Death Mystery: सिकंदर की मौत कैसे हुई थी? 2300 साल बाद भी नहीं सुलझा रहस्य

Alexander the Great Death Mystery: सिकंदर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी या किसी…

Last Updated: April 3, 2026 15:48:24 IST

BJP candidate list Tamil Nadu 2026: मुरुगन-तमिलिसाई पर भरोसा, बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP candidate List 2026: बीजेपी ने आज सीट बंटवारे के समझौते को लेकर चल रही…

Last Updated: April 3, 2026 15:28:11 IST

‘BJP से क्यों डरते हो…’, राघव चड्डा पर AAP का जोरदार हमला; आतिशी ने निष्ठा पर उठाए सवाल

Atishi on Raghav Chadha: आतिशी ने कहा, "आज मैं राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा से एक…

Last Updated: April 3, 2026 15:26:11 IST