<
Categories: मनोरंजन

OTT Release : थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब OTT पर गर्दा उड़ाएगी Saiyaara- इस प्लेटफॉर्म पर मारेगी दहाड़!

Saiyaara Ott Release Date : ‘सैयारा’ एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी है, जहां प्यार और सपनों के बीच फंसे दो लोगों की जिंदगी एक मुश्किल मोड़ लेती है. इस फिल्म के लिए लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला था और बहुत से लोग इसका ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे, अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है.

Saiyaara Ott Release Date : साल 2025 खत्म होने में बस कुछ ही समय बचा है और इस साल बॉलीवुड सिनेमा ने बहुत सी शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन अगर किसी फिल्म ने लोगों के दिल में खास जगह बनाई है, तो वो है ‘सैयारा (Saiyaara)’..ये सिर्फ एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म नहीं थी, बल्कि एक इमोश्नल सफर थी जिसने हर उम्र के लोगों को भावुक कर दिया. सिनेमाघरों में 50 दिनों तक शानदार चलने के बाद, अब ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है और एक बार फिर चर्चा में है.

अगर आपने ये फिल्म थिएटर में मिस कर दी थी, तो अब आपके पास एक और मौका है. TOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आहान पांडे और अनीत पड़ा स्टारर ‘सैयारा’ (Saiyaara) अब 12 सितंबर 2025, शुक्रवार को Netflix पर रिलीज होने जा रही है. OTT रिलीज से पहले एक हटाए गए सीन (डिलीटेड सीन) का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसे देखकर फैंस अब फिल्म का अनकट (Uncut) वर्जन रिलीज करने की मांग कर रहे हैं.

दिल को छू लेने वाली कहानी

‘सैयारा’ (Saiyaara) की कहानी साउथ कोरियन फिल्म ‘A Moment to Remember (2004)’ से इंस्पायर है, लेकिन इसे हर लोग के लिए पूरी तरह से नया टच दिया गया है. फिल्म के मेन रोल हैं कृष कपूर, एक होनहार और जुनूनी सिंगर, जो अपने करियर की शुरुआत कर रहा है. संगीत में डूबा हुआ कृष खुद को ढूंढ़ रहा होता है जब उसकी मुलाकात होती है वाणी बत्रा से- एक शर्मीली कवयित्री जो हाल ही में एक ब्रेकअप से उबरने की कोशिश कर रही है.

कृष और वाणी की मुलाकात पहले प्रोफेशनल होती है, लेकिन जल्द ही ये रिश्ता इमोश्नल गहराइयों में डूब जाता है. दोनों एक-दूसरे को समझते हैं और उनके बीच पनपता है एक अनोखा, सच्चा प्यार. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब वाणी को एक गंभीर बीमारी के शुरुआती लक्षण मिलते हैं. अब कृष के सामने मुश्किल फैसला है- क्या वो अपने संगीत करियर को चुनेगा, या उस रिश्ते को जिसे उसने दिल से जिया है?

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म?

‘सैयारा’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, ये आत्मा को छू जाने वाला एक्सपीरिएंस है. इसकी कहानी, एक्टिंग और खासतौर पर इसका संगीत लंबे समय तक आपके दिल में गूंजता रहेगा. अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा, तो Netflix पर इसकी OTT रिलीज को मिस न करें.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST