<

Border 2 की एक्ट्रेस ने 6 महीने में ऐसे घटाया 15 किलो वजन, पहले से ज्यादा फिट और एनर्जेटिक दिखती हैं मोना

फिल्म बॉर्डर में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाने वाली मोना सिंह ने केवल 6 महीने में 15 किलो वजन घटाया. इसके लिए उन्होंने योगा और हेल्दी डाइट के साथ ही आलस को हराया, जिसने कमाल कर दिया.

Mona Singh Shocking Transformation: बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक बॉर्डर को रिलीज हुए लगभग 28 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. अब इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ है, जिसका नाम बॉर्डर- 2 है. फिल्म थिएटर्स में आ चुकी है और फैंस फिल्म देखकर नम आंखों से बाहर निकल रहे हैं. लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है. फिल्म हिट है और हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं. 

सनी देओल की रील पत्नी का शॉकिंग ट्रांसफोर्मेशन

मोना सिंह ने फिल्म में फतेह सिंह यानी सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया है. वे अपने किरदार के साथ ही शॉकिंग ट्रांसफोर्मेशन के लिए भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने केवल 6 महीने में 15 किलो वजन घटाया था. अब वो पहले से ज्यादा हेल्दी फिट और एनर्जेटिक दिखती हैं.उनका ये बदला रूप देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर मोना सिंह ने इतना वजन कैसे घटाया?

कैसी है मोना सिंह की वेट लॉस जर्नी?

मोना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी वेट लॉस जर्नी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी को न्यू  ईयर रिजॉल्यूशन की तरह लिया और लाइफ को हेल्दी बनाने की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि 2023 में डाइट और रुटीन में बदलाव किया. इस बदलाव का कारण उनकी वेब सीरीज ‘Paan Parda Sarda’ थी. उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने बदलाव नोटिस करना शुरू किया, तो और मोटिवेशन मिला और वह अपने योग ट्रेनर के हिसाब से चलती रहीं. 

शांत और धीमी करें सुबह की शुरुआत

मोना सिंह ने कहा कि आज के समय में जिंदगी बहुत भागदौड़ वाली और स्ट्रेसफुल हो गई है. इसके लिए खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि अब लोग समय पर सोते नहीं हैं, स्ट्रेस लेते हैं और हमेशा बेचैन रहते हैं. इसके बावजूद हमें अपने लिए समय निकालना चाहिए. सुबह की शुरुआत शांत और धीरे-धीरे करनी चाहिए. मोडिटेशन करना बहुत जरूरी है. इससे हर काम को आसानी से और मानसिक शांति के साथ निपटाने में मदद मिलती है. साथ ही आपको रात में अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है.

छुट्टियों में भी ओवरईटिंग से बचती हैं मोना

मोना ने कहा कि पहले उन्हें ये सब करने में आलस लगता था, जिसके कारण वे एक्सरसाइज करने से कतराती थीं. लेकिन बाद में उन्हें समझ में आया कि दिन चाहें कितना भी मुश्किल हो, एक्सरसाइज में कंसिस्टेंसी रखना और मेहनत करना बहुत जरूरी है. इतना ही नहीं अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है कि आप क्या, कब और कैसे खाते हैं? इस पूरे तरीके से मोना ने केवल 6 महीने में 5 किलो वजन घटाया. मोना अब भी अपनी डाइट और फिटनेस रुटीन का ध्यान रखते हैं. उनका कहना है कि वे छुट्टियों के दिनों में भी ओवरईटिंग करने से बचती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IPL Toss Today: हार्दिक के बिना मैदान में मुंबई, क्या आज खत्म हो जाएगा मुंबई इंडियंस का सफर?

मुंबई इंडियंस के लिए आज का मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. क्या सूर्या…

Last Updated: May 10, 2026 23:16:12 IST

Funny Jokes: …जब तनाव दिमाग पर हो जाए हावी, तब पढ़ें ये मजेदार चुटकुले, चैन से कटेगा पूरा दिन!

Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…

Last Updated: May 10, 2026 19:31:35 IST

Sarla Bhatt Murder Case: अपहरण, दरिंदगी, हत्या फिर दशकों तक चुप्पी; 36 साल बाद पुलिस कार्रवाई के बाद क्या हुआ?

Sarla Bhatt Murder: 1990 की सरला भट्ट एक ऐसा नाम, जिसका जिक्र फिर से शुरू…

Last Updated: May 10, 2026 18:35:48 IST

Video: घर आई नन्ही परी! बेटी के जन्म पर खुशी से झूमे सूर्यकुमार यादव, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Suryakumar Yadav Baby Girl: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

Last Updated: May 10, 2026 18:32:16 IST

गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन 4 चीजों से बनाएं ये हर्बल ड्रिंक, 30 दिन में शीशे जैसी चमकेगी त्वचा!

Summer Special Drink for Glowing Skin: आयुर्वेदिक डॉ. उपासना वोहरा बताती हैं कि गर्मी की…

Last Updated: May 10, 2026 16:50:59 IST

Bhojpuri Vulgar Songs: अश्लीलता फैलाने वालों की खैर नहीं… फूहड़ गानों पर बिहार सरकार का सख्त रुख

Bhojpuri Vulgar Songs: कला एवं संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बाद, मंत्री प्रमोद…

Last Updated: May 10, 2026 15:56:38 IST