<
Categories: मनोरंजन

Box Office: ओपनिंग डे पर ही ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ को दे डाली टक्कर, फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन?

Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई. अब इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' से हो रही है. जानिए फिल्म ने कितनी कमाई की.

लगभग एक महीने से रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा इतिहास के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब 10 अप्रैल को थिएटर में एक और फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ‘धुरंधर 2’ को टक्कर देने का काम किया. आखिर शुक्रवार के दिन कितनी रही फिल्मों की कमाई?

‘डकैत’ ने लिए पहले दिन कितने कमाए?

मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप अभिनीत फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के लिए वीकएंड कैसा साबित होता है.

‘डकैत’ फिल्म के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘डकैत’ का बजट 70 से 80 रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें हीरो को लगता है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है. इस वजह से वह उससे बदला लेने के लिए 13 साल बाद जेल से भागता है. फिर पूरी कहानी प्यार, नफरत और मजबूरी के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि, निर्देशक फिल्म की कहानी को लेकर बहुत स्पष्ट नहीं नजर आते हैं और बार-बार भटक जाते हैं. लेकिन अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर का अभिनय शानदार है.

‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2 ने’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं. शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के मुताबिक 6.70 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 7.15 करोड़ रुपये कमाए थे. अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने अभी तक 23 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 1055.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ में हुई टक्कर!

रिलीज के पहले दिन जहां ‘डकैत’ ने 6.5 करोड़ रुपये कमाए. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ रुपये कमाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर किसका पलड़ा भारी रहता है.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

कामयाब दिखने के लिए खरीदा 4 लाख का बैग, समीरा रेड्डी ने खोला बॉलीवुड इंडस्ट्री का अनसुना राज

Sameera Reddy: समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड की दुनिया का अनदेखा सच बयां किया है. उन्होंने…

Last Updated: April 11, 2026 12:34:46 IST

स्टेज शो में ‘Sapna Choudhary’ के साथ की गंदी हरकत! नशे में धुत युवक ने बार-बार किया परेशान, देखें वायरल वीडियो!

Sapna Choudhary Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के इमिलिया बाजार, चुनार में हुए सपना…

Last Updated: April 11, 2026 12:34:11 IST

कितने पार्टनर से यौन संबंध बनाने से हो सकता एड्स? 2, 3, 4 या फिर इससे ज्यादा, डॉक्टर से समझिए HIV Myth

How Many Partner Cause AIDS: दुनिया भर में एचआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. एचआईवी…

Last Updated: April 11, 2026 12:17:09 IST

Telangana Inter Result 2026: जल्द जारी होगा तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट, tgbie.cgg.gov.in 2026 से ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

TS Inter Result 2026: तेलंगाना सरकार का तेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन जल्द ही इंटरमीडिएट…

Last Updated: April 11, 2026 12:13:36 IST

ज्योतिषी निधि चौधरी हैं कौन, लेटेस्ट ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग, दिल्ली से बिहार तक मचा बवाल

Astrologer Nidhi Choudhary: निधि चौधरी अपने इंस्टा अकाउंट पर एक ऐसी वीडियो अपलोड करके चर्चा…

Last Updated: April 11, 2026 12:08:12 IST

क्या आप जानते हैं कौन है ‘Parle’ का ओनर, कब हुई कंपनी की शुरुआत और कैसे पड़ा ये नाम?

Who is Owner Of Parle: पारले नाम तो सभी ने सुना होगा. इस ब्रांड का…

Last Updated: April 11, 2026 12:02:08 IST