<
Categories: मनोरंजन

Box Office: ‘भूत बंगला’ के लिए शुभ रहा मंगलवार, जानें ‘माइकल’ से लेकर ‘धुरंधर 2’ तक की कमाई

Box Office Collection: मंगलवार का दिन अक्सर फिल्मों के लिए शुभ संकेत लेकर आता है. 'भूत बंगला' की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है. वहीं अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा?

सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्मों की कमाई में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में जहां सोमवार को कमी आई थी. वहीं बीते दिन मंगलवार के दिन फिल्म की कमाई बढ़ी है. वहीं अन्य फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं किया. चलिए जानते हैं फिल्मों के लिए कैसा रहा मंगलवार?

‘भूत बंगला’ के लिए शुभ रहा मंगलवार

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म  ‘भूत बंगला’ की कमाई में मंगलवार को बढ़त देखने को मिली है. इस फिल्म मंगवार यानी 28 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 4.35  करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 121.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस कमाई के साथ फिल्म ने अपने बजट के आंकड़े को पार कर लिया है. बता दें कि फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. यानी कि बहुत जल्द फिल्म अपने बजट के आंकड़े को पार कर लेगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.

यह खबर भी पढ़ें: Red Light Area जाने लगे थे Raj Kapoor! लग गई थी लड़कियों की लत; जब खाया जोरदार थप्पड़

‘माइकल’ नहीं कर पाई कमाल

प्रसिद्ध गायक और डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. इस फिल्म ने मंगलवार को 2.40 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.  फिल्म ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 21.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ गिन रही आंखिरी सांसे

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने मंगलवार को मात्र 10 लाख रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 13 लाख रुपये कमाए थे. 

कैसी रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई?

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बीते दिन मंगलवार यानी 28 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं इसने सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अभी तक कुल 1,132.99 करोड़ कमा लिए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे आदि कलाकार नजर आए हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST