Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘जैसा सुना था, वैसे नहीं हैं…’, चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान के व्यवहार को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘मातृभूमि’ एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव

‘जैसा सुना था, वैसे नहीं हैं…’, चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान के व्यवहार को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘मातृभूमि’ एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव

Chitrangada Singh on Salman Khan: एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए चर्चाओं में हैं. हाल ही में फिल्म में उनकी को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने सलमान के व्यवहार को लेकर कई बड़े खुलासे किए.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 15:19:25 IST

Mobile Ads 1x1

बता दें कि सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज फिलहाल टल गई है. फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के टॉपिक को देखते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की खबरें सामने आ रही हैं. 

एक्ट्रेस ने शेयर किया सलमान के साथ काम करने का अनुभव

सलमान के साथ काम करने को लेकर चित्रांगदा ने बताया कि सलमान से मिलने से पहले लोगों ने उन्हें उनके बारे में बहुत कुछ बताया था. चित्रांगदा ने कहा कि लोग सलमान खान के व्यवहार के बारे में बहुत बातें करते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं. लोगों ने मुझसे कहा था कि मुझे इन सब बातों के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा अगर सलमान समय पर न आएं या शूटिंग का शेड्यूल बढ़ जाए.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. मैंने पहले से ही खुद को तैयार कर लिया था क्योंकि इतने लोगों से ये अफवाह सुनी थी कि वो अनप्रोफेशनल हैं… लेकिन इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.” चित्रांगदा ने बताया कि सलमान खान बेहद सहज और मिलनसार इंसान हैं. उनकी एक खास बात ये है कि वो सेट पर सबसे कम नजर आने वाले इंसान का भी ख्याल रखते हैं, चाहे वो लाइटमैन हो या चौथा एडी. चित्रांगदा ने सलमान के कियरिंग नेचर का खुलासा करते हुए कहा, “वो पूछते हैं कि उन्होंने ब्रेक लिया या नहीं, समय पर खाना खाया या नहीं, उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है. इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनमें ये चिंता होना वाकई कमाल की बात है.” 

मातृभूमि फिल्म के बारे में 

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कथित तौर पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है. पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को आने वाली थी, लेकिन कई कारणों की वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा भी नजर आएंगी. इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ रखा गया था, जिसका नाम बदलकर बाद में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया.

MORE NEWS