<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar 2 Ending Explained- पोस्ट-क्रेडिट सीन में छिपा बड़ा राज! यालिना-हमजा का सच, धुरंधर 3 का इशारा?

Dhurandhar 2 Ending: आदित्य धर ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर बड़ा हिंट दिया है और दर्शकों को एंड क्रेडिट्स तक रुकने की सलाह भी दी है. पोस्ट-क्रेडिट सीन में अगले पार्ट की झलक.

Dhurandhar 2 Ending: धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में आ हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही थी और फैंस के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि इसकी सीक्वल में क्या दिखाया जाएगा और क्या इसका तीसरा पार्ट भी आएगा. अब आदित्य धर की इस फिल्म के रिलीज होने से सारी अफवाहें थम गई हैं. आइए धुरंधर 2 के अंत पर बारिकी से नजर डालते हैं और देखते हैं कि रणवीर सिंह के किरदार हमजा, उर्फ ​​जसकिरत सिंह रंगी के लिए इस अंत का क्या मतलब था.

क्लाइमेक्स में क्या हुआ, समझें पूरी कहानी

धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स में रणवीर सिंह का किरदार मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल से भिड़ने के लिए मुरीदके जाता है. बलूच लड़ाकों की मदद से लश्कर-ए-तैबा के शिविर को ध्वस्त करने के बाद, हमजा को पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है और उसे प्रताड़ित किया जाता है. क्योंकि उन्हें पता चल जाता है कि वह एक भारतीय एजेंट है.
हालांकि, अजय सान्याल यानी आर माधवन एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना अधिकारी के दबाव से उसे छुड़ाने में कामयाब हो जाता है. इसी समय यह खुलासा होता है कि जमील जमाली यानी राकेश बेदी, एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनेता, भी एक भारतीय एजेंट है जो लगभग 50 सालों से पाकिस्तान में है. जमाली हमजा उर्फ ​​जसकिरत को भारत लौटने में सहायता करता है. इस अप्रत्याशित मोड़ ने हमजा को सीमा के दूसरी ओर निश्चित मौत से बचा लिया.
अंत में, रणवीर का किरदार भारत आता है, सान्याल से मिलता है और आखिरकार पंजाब में अपने गांव लौट जाता है, जहां वह अपने परिवार से मिलता है. हालांकि, दृश्य एक अनिश्चित मोड़ पर समाप्त होता है, जिससे दर्शकों को यह पता नहीं चलता कि वह अपने परिवार से फिर से मिल पाएगा या एक जासूस के रूप में अपने नए जीवन में वापस लौटेगा.

धुरंधर 2 पोस्ट-क्रेडिट सीन

लेकिन फिल्म यहीं खत्म नहीं होती है. इसमें दो एंड-क्रेडिट सीन हैं. एक मोंटाज है जिसे क्रेडिट्स के दौरान दिखाया जाता है कि जसकिरत को सान्याल और उसकी टीम द्वारा फांसी से बचाए जाने के बाद जासूस बनने का ट्रेनिंग कैसे मिला. इस प्रशिक्षण में वह युद्ध कला, जासूसी और यहां तक ​​कि जहर के इस्तेमाल में भी मास्टर हो जाता है.

जनरल शाहनवाज का गुस्सा, 30 सेकंड का सीन चर्चा में

इस फिल्म के अंत में एक दूसरा सीन आता है जिसमें पाकिस्तानी जनरल शाहनवाज यानी राज जुत्शी, जिसे सान्याल ने हमजा को छोड़ने के लिए मजबूर किया था, अपने सैनिकों के सामने आपा खो जाता है. 30 सेकंड का यह दृश्य कहानी में कुछ खास योगदान नहीं देता, बस मनोरंजन के लिए जोड़ा गया लगता है.
आम धारणा के विपरीत, फिल्म के अंत में आने वाले इन दोनों दृश्यों में से किसी में भी तीसरे पार्ट का कोई संकेत नहीं मिलता दिखाई दे रहा है. लेकिन करीबी सूत्र ने बताया है कि आदित्य धर अगली फिल्म को जल्दबाजी में बनाने के प्लान में नहीं हैं. फिल्म निर्माता समय लेना चाहते हैं और एक मजबूत स्क्रिप्ट को प्राथमिकता देना चाहते हैं. फिलहाल, ‘धुरंधर 3’ की कोई आधिकारिक रिलीज डेट या घोषणा नहीं हुई है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST