<
Categories: मनोरंजन

सोनू निगम से पंगा और ‘बोल्ड’ किरदारों का टैग: 40 फिल्में करने के बाद भी बॉलीवुड में क्यों पीछे रह गई श्रद्धा दास?

श्रद्धा दास ने 40 से अधिक फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में बड़ी सफलता नहीं मिली. वह सोनू निगम के 'अज़ान' विवाद पर अपनी बेबाक राय और फिल्म 'ज़िद' में अपने बोल्ड किरदारों के कारण चर्चा में रही. आज वह अपनी फिटनेस और सिज़लिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती है.

श्रद्धा दास फिल्म दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है.  उन्होंने अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्में शामिल है. साउथ की फिल्मों में तो उन्हें काफी कामयाबी मिली और वह वहां की एक बड़ी स्टार बन गई, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें वह सफलता नहीं मिल पाई जिसकी उन्हें उम्मीद थी.  लोग अक्सर हैरान होते है कि इतनी अच्छी एक्टिंग और खूबसूरती के बावजूद उन्हें हिंदी सिनेमा में कोई बड़ी हिट फिल्म क्यों नहीं मिली.

सोनू निगम और अज़ान विवाद पर दिया था बड़ा बयान

श्रद्धा दास का नाम सबसे ज्यादा तब उछला जब उन्होंने मशहूर सिंगर सोनू निगम के एक बयान का विरोध किया था.  दरअसल, सोनू निगम ने सुबह की अज़ान और लाउडस्पीकर की आवाज़ को लेकर अपनी परेशानी जताई थी.  इस पर श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह सोनू निगम के पड़ोस में ही रहती है, लेकिन उन्हें कभी अज़ान की आवाज़ से कोई दिक्कत नहीं हुई और न ही उनकी नींद खराब हुई.  उनके इस कमेंट के बाद इंटरनेट पर काफी बहस छिड़ गई थी और कई लोगों ने श्रद्धा को बुरा-भला भी कहा था.

बोल्ड किरदारों की वजह से बनी अलग इमेज

श्रद्धा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत ‘लाहौर’ फिल्म से की थी.  इसके बाद वह ‘दिल तो बच्चा है जी’ में भी नजर आई.  लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘जिद’ से मिली.  इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड और हॉट सीन दिए थे, जिसकी वजह से वह रातों-रात चर्चा में आ गई.  हालांकि, इस बोल्ड इमेज का उन्हें नुकसान भी हुआ.  इसके बाद उन्हें फिल्मों में अच्छे और संजीदा रोल मिलने के बजाय सिर्फ ग्लैमरस और छोटे रोल ही ऑफर होने लगे, जिससे उनका बॉलीवुड करियर धीमा पड़ गया.

सोशल मीडिया पर छाई रहती है उनकी वायरल तस्वीरें

आज भले ही श्रद्धा फिल्मों में कम दिखती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह आज भी राज करती है.  उनकी नई-नई बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है.  38 साल की उम्र में भी वह इतनी फिट है कि नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती है.  उनके चाहने वालों का मानना है कि उनमें एक बड़ी सुपरस्टार बनने की सारी काबिलियत है, बस उन्हें सही फिल्म और सही मौके की तलाश है.  अपनी कड़ी मेहनत और स्टाइल की वजह से वह आज भी फैन्स के दिलों में बसी हुई है.
Mansi Sharma

Recent Posts

MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर आज, चेक करने का ये है Direct Link

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…

Last Updated: March 25, 2026 06:16:59 IST

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST