Guess The Series: एक ऐसी फिल्म जिसका बजट काफी ज्यादा था लेकिन फिर भी वो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई. लेकिन कहते हैं न दो रास्ते होते हैं हर चीज के लिए तो इस सीरीज को ओटीटी पर सफलता मिली और आज भी वो नंबर-1 बनी हुई है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म है-
Guess The Series: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि बड़ी स्टारकास्ट और भारी बजट वाली फिल्में सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पातीं, लेकिन वही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आकर नई जान पा लेती हैं. हाल ही में एक ऐसी ही हॉलीवुड फिल्म चर्चा में है, जिसने थिएटर में निराश किया, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म है Crime 101, जो इस समय लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है.
थिएटर में फीकी प्रतिक्रिया के बाद Crime 101 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया, जहां इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. रिलीज के बाद से ही ये फिल्म लगातार ट्रेंड में बनी हुई है और पिछले दो हफ्तों से नंबर 1 पोजिशन पर कायम है. ये उदाहरण साबित करता है कि डिजिटल लोगों की पसंद कई बार सिनेमाघरों से बिल्कुल अलग होती है.
इस फिल्म का निर्देशन बार्ट लेटन ने किया है, जो इससे पहले अमेरिकन एनिमल्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी फेमस लेखक डॉन विंसलो की 2020 की लघु उपन्यास पर आधारित है.
फिल्म में मेन भूमिका में क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफालो, हैले बेरी और बैरी केओघन शामिल हैंजैसे बड़े कलाकार नजर आते हैं. थिएटर में भले ही इन सितारों का जादू न चला हो, लेकिन ओटीटी पर इनके अभिनय की जमकर सराहना हो रही है.
Crime 101 एक क्राइम-हीस्ट थ्रिलर है, जिसकी कहानी डेविस नाम के एक चालाक डायमंड चोर के इर्द-गिर्द घूमती है. डेविस (क्रिस हेम्सवर्थ) बेहद सूझबूझ के साथ चोरी की योजनाएं बनाता है और हिंसा से दूर रहकर अपने काम को अंजाम देता है. वो अपनी आखिरी बड़ी चोरी के बाद इस दुनिया से दूर जाने का सपना देखता है.
कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी मुलाकात एक परेशान इंश्योरेंस एजेंट से होती है, जो खुद अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही है. वहीं दूसरी ओर एक ईमानदार और जिद्दी पुलिस जासूस लू (मार्क रफलो) उसके पीछे पड़ जाता है. इसके बाद चोर, एजेंट और पुलिस के बीच शुरू होती है एक दिलचस्प और पेचीदा जंग, जो लोगों को अंत तक बांधे रखती है.
करीब 90 मिलियन डॉलर (लगभग 747 करोड़ रुपये) के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 71.7 मिलियन डॉलर (करीब 595 करोड़ रुपये) की कमाई की. यानी ये फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल सकी और फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, समीक्षकों से इसे अच्छे रिव्यू जरूर मिले थे, लेकिन लोगों की कमी ने इसकी सफलता पर असर डाला.
फिल्म को IMDb पर 6.9 की रेटिंग मिली है, जो इसे एक औसत से बेहतर फिल्म बनाती है. ओटीटी पर आने के बाद खासकर भारतीय दर्शकों के बीच इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है. फिल्म की कहानी, तेज रफ्तार और कलाकारों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है.
Crime 101 इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि किसी फिल्म की किस्मत सिर्फ थिएटर से तय नहीं होती. सही प्लेटफॉर्म और सही समय मिलने पर वही फिल्म लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकती है. ओटीटी के बढ़ते प्रभाव के दौर में ये ट्रेंड और भी मजबूत होता नजर आ रहा है.
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…