Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Crime Patrol: ‘क्राइम’ की दुनिया से बाहर निकला एक्टर, लिखा भावुक पोस्ट, बोले- मैं अजय का…

Crime Patrol: ‘क्राइम’ की दुनिया से बाहर निकला एक्टर, लिखा भावुक पोस्ट, बोले- मैं अजय का…

क्राइम पेट्रोल का नया सीजन जल्द आने वाला है, जिसे अनूप सोनी की बजाय अजय देवगन होस्ट करते नजर आएंगे. अजजय ने इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा की थी. वहीं अब इस मामले में अनूप सोनी ने भी अपनी राय रखी है.

Written By:
Last Updated: August 12, 2026 18:54:01 IST

Mobile Ads 1x1

Anup Soni: क्राइम पेट्रोल का नया सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस सीजन में काफी कुछ बदला हुआ नजर आने वाली है. इस सीजन में अनूप सोनी होस्टिंग करते नजर नहीं आएंगे बल्कि उनकी जगह पर अजय देवगन नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो क्राइम पेट्रोल के नए सीजन के 15 एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है, जो अजय देवगन के साथ शूट किया गया है. ऐसे में फैंस ने इसको लेकर सवाल उठाया, जिस पर एक्टर अनूप सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

एक्टर अनूप सोनी ने अजय देवगन के ‘क्राइम पेट्रोल’ का होस्ट बनने पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि एक्टर इस लंबे समय से चल रहे क्राइम शो में “अपना स्टाइल और नज़रिया” लेकर आएंगे. 11 साल तक शो से जुड़े रहने वाले अनूप सोनी ने नए सीजन के लिए अजय देवगन को शुभकामनाएं दीं. 

‘मेरे पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं है…’

सोनी ने ‘वैरायटी इंडिया’ से कहा, ‘इस बारे में मेरे पास कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है. ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ मेरा लंबा और बहुत खास जुड़ाव रहा है. मैं उन सभी लोगों का शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने इतने सालों में मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया है.’

बताया अजय देवगन का फैन

जब उनसे देवगन के उनकी जगह लेने के बारे में पूछा गया, तो सोनी ने कहा, ‘मैं अजय देवगन का बहुत बड़ा फ़ैन हूं और मुझे प्रकाश झा की फ़िल्मों ‘गंगाजल’ और ‘अपहरण’ में उनके साथ काम करने का मौका भी मिला है. मुझे यकीन है कि वह शो में अपना स्टाइल और नज़रिया लेकर आएंगे. मैं टीम को नए सीज़न के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’

अजय देवगन के नाम का एलान

बता दें कि इस हफ़्ते की शुरुआत में ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए चेहरे के तौर पर देवगन के नाम का ऐलान किया गया था. एक्टर ने आने वाले सीज़न ‘क्राइम पेट्रोल 2026 – क्राइम का करंट सीज़न’ के 15 एपिसोड की शूटिंग भी कर ली है, जो 31 अगस्त को शुरू होने वाला है. हालांकि अनूप सोनी ‘क्राइम पेट्रोल’ से हट रहे हैं लेकिन वह दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी एक वेब सीरीज़ और एक फिल्म रिलीज होने वाली है.

अजय देवगन ने शेयर किया प्रोमो

हाल ही में अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर करते हुए ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ अपने नए जुड़ाव की घोषणा की थी. वीडियो में, एक्टर इस बात पर बात करते हैं कि कैसे अपराध तेज़ी से उन लोगों द्वारा किए जा रहे हैं जो पीड़ितों को जानते हैं. ‘बचपन में हमें सिखाया जाता है कि अजनबियों से सावधान रहें. रात में घर का दरवाज़ा बंद रखें लेकिन आज कई मामलों में, अपराधी कोई ऐसा व्यक्ति होता है जिसे आप जानते हैं. उन्हें आपका पता पता होता है, उनके पास आपकी चाबियां होती हैं और वे आपके डाइनिंग टेबल पर भी बैठते हैं. इस बार ‘क्राइम पेट्रोल’ में, हम आपके लिए ऐसे मामले लेकर आएंगे, जिन्होंने देश को हिलाकर रख दिया. इसका मकसद आपको डराना नहीं बल्कि आपको इस बात से जागरूक करना है कि क्या हो रहा है. इस बार, मैं आपके साथ रहूंगा.’

MORE NEWS