Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ranveer-Deepika second child: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Ranveer-Deepika second child: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Ranveer-Deepika second child: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए बेहद खुशखबरी सामने आई है. बेटी दुआ के जन्म के बाद, यह स्टार कपल एक बार फिर माता-पिता बन गया है. सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस के साथ यह खुशी बांटी है.

Written By:
Last Updated: 2026-09-19 19:39:55

Mobile Ads 1x1

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. शनिवार को दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिससे यह जोड़ी दूसरी बार माता-पिता बन गई है.

इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास तस्वीर के जरिए साझा किया. उन्होंने अपनी नवजात बच्ची के नन्हे पैरों के निशान (फुटप्रिंट्स) की फोटो पोस्ट की और साथ ही बुरी नजर से बचाने वाला ‘इविल आई’ इमोजी भी लगाया.

अप्रैल में दी थी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी

दीपिका और रणवीर ने इसी साल 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली बेटी दुआ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दुआ के हाथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आ रही थी.

उस फोटो में रणवीर ने दुआ को अपनी गोद में उठाया हुआ था. हालांकि, तस्वीर में रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा था और दुआ का भी सिर्फ आधा चेहरा ही नजर आ रहा था.

2024 में हुआ था पहली बेटी दुआ का जन्म

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. उस वक्त कपल ने एक स्पेशल मैसेज शेयर करते हुए लिखा था, “हमारी नन्हीं परी का स्वागत है. 8 सितंबर 2024. दीपिका और रणवीर.” उस प्रेग्नेंसी की जानकारी उन्होंने फरवरी 2024 में फैंस के साथ साझा की थी.

2018 में बंधे थे शादी के बंधन में

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी साल 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी. कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने साल 2018 में इटली में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी.

MORE NEWS