Watch Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने एक स्टेज शो को लेकर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, खेसारी लाल यादव का भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह के साथ एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दोनों के बीच की नजदीकियां और खेसारी की एक बात लोगों को पसंद नहीं आई. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अभिनेता को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
स्टेज पर ऋतु सिंह से मांगी ‘किस’
वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स में खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह एक साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान खेसारी कभी अभिनेत्री के करीब जाते हैं तो कभी उन्हें गले लगाते नजर आते हैं. एक क्लिप में तो वह शर्टलेस होकर ऋतु के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देते हैं. वे काफी देर तक एक्ट्रेस को किस कर रहे होते हैं. कुछ ही देर बाद वे टी-शर्ट पहनकर खुले मंच से ऋतु सिंह से चुम्मा मांगने लगते हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में तो वह कई बार उनका चुम्मा ले चुके हैं, फिर बाहर ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
खेसारी ने पार कर दी सारी हदें!🔥 शादीशुदा हीरोइन ऋतु सिंह के साथ स्टेज शो में खेसारी लाल यादव ने जो कुछ किया, वो देखकर लोग शर्म से पानी-पानी हो गए! भरी पब्लिक में शर्टलेस होकर ऋतु को जबरन गले लगाया और सीने से चिपकाकर काफी देर तक बांहों में जकड़े रखा। खेसारी इतने करीब आए कि लग रहा था अब चुम्मा…1/2
— Sanjay Gupta 🇮🇳 (@sanjukgupta1987) November 19, 2026
ऋतु ने किया इनकार
खेसारी की इस मांग को ऋतु सिंह ने साफ तौर पर मना कर दिया. ऋतु के मना करने के बाद खेसारी कहते सुनाई देते हैं कि ठीक है, फिर नहीं लेंगे और जो देगी उसी का चुम्मा लेंगे. एक दूसरे वीडियो में वह अभिनेत्री को काफी देर तक गले लगाए दिखाई देते हैं. इस दौरान ऋतु उन्हें छोड़ने के लिए कहती नजर आती हैं.
यूजर्स ने लगाई क्लास
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी. एक यूजर ने टिप्पणी की कि ‘ना का मतलब ना ही होता है’, चाहे सामने कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो. वहीं कई लोगों ने सार्वजनिक मंच पर इस तरह के व्यवहार को गलत बताया. कुछ यूजर्स का कहना है कि लोकप्रिय कलाकारों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और स्टेज शो के दौरान मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. कई लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि का सवाल उठाते हुए भी खेसारी को निशाने पर लिया है. एक यूजर ने कहा कि एक्टर्स की ऐसी हरकतों के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री को सी ग्रेड कहा जाता है.
ये भी पढ़ें: कार्तिक-ईशान से लेकर आदित्य तक… अनन्या के कितने Ex? करण के शो में फोन कॉल से खुला बड़ा राज!