Live TV
Search
Home > क्राइम > Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके में उसकी कार को तीन बार टक्कर मारने का आरोप लगा है. पीड़िता के मुताबिक, वह शिकायत लेकर हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और गाली-गलौज कर धमकी दी. पुलिस ने डॉक्टर नितिन सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By:
Published: November 19, 2026 21:57:14 IST
Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

Mobile Ads 1x1

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती का पीछा करने और उसकी कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती से दूरी बनने के बाद नाराज एक डॉक्टर ने गोमतीनगर से हजरतगंज तक उसका पीछा किया और रास्ते में उसकी कार को तीन बार टक्कर मारी. जान बचाने के लिए युवती जब हजरतगंज कोतवाली पहुंची तो आरोपी भी वहां पहुंच गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर नितिन सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गोमतीनगर से हजरतगंज तक किया पीछा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता गोमतीनगर विस्तार के ए-ब्लॉक में अपना कार्यालय चलाती हैं. 27 सितंबर 2026 की रात वह कार्यालय से निकलकर हजरतगंज की ओर जा रही थीं. इसी दौरान मॉडल हाउस निवासी डॉ. नितिन सेठ बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से उनका पीछा करने लगे. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हजरतगंज पहुंचने पर डॉक्टर ने उनकी कार को तीन बार टक्कर मारी. इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और आरोपी की स्कूटी की नंबर प्लेट भी टूट गई.

थाने पहुंची युवती, पीछे-पीछे पहुंचा आरोपी

आरोप है कि लगातार पीछा किए जाने और कार में टक्कर मारे जाने से घबराई युवती सीधे हजरतगंज कोतवाली पहुंच गईं. लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया. पीड़िता के मुताबिक, कोतवाली परिसर में उसने उनके साथ गाली-गलौज की और मान-सम्मान, पेशेवर करियर और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनका पीछा कर चुका था और उन्हें परेशान करता रहा था.

बिना नंबर की स्कूटी पर लिखा था ‘अधिवक्ता हाई कोर्ट’

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं थी और उस पर ‘अधिवक्ता हाई कोर्ट’ लिखा हुआ था. पीड़िता ने पुलिस से कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराने और स्कूटी जब्त करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि घटना वाली रात करीब 11:30 बजे भी थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन उस समय प्रार्थना पत्र महिला थाने के नाम संबोधित होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने डॉ. नितिन सेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी.

MORE NEWS