Hindi News / Entertainment / Deepika Ranveer Deepika Ranveer Danced To This Song Of Arijit Watch Video

Deepika-Ranveer: अरिजीत के इस गाने पर झूमे दीपिका-रणवीर, देखें वीडियो

India News (इंडिया न्यूज़), Deepika-Ranveer, दिल्ली: सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और कई बॉलीवुड सेलेब्स कल रात मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के लिए एक छत के नीचे जमा हुए थे। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जिसके बाद पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर […]

BY: Babli • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Deepika-Ranveer, दिल्ली: सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और कई बॉलीवुड सेलेब्स कल रात मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के लिए एक छत के नीचे जमा हुए थे। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जिसके बाद पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें दीपिका और रणवीर, अरिजीत सिंह के लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेते दिखई दे रहे हैं।

दीपिका-रणवीर झूमे अरिजीत सिंह के लाइव परफॉर्मेंस में

इवेंट में ग्रे ऑफ-शोल्डर लुई वुइटन ड्रेस में पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने पार्टी के बाद अपना लुक बदल लिया और ब्लैक लेटेक्स ड्रेस में नजर आईं। ट्विटर पर उनके फैंस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, दीपिका और रणवीर सिंह अरिजीत सिंह के लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियों में अरिजीत की आवाज में लाल सिंह चड्ढा का गाना तेरे हवाले गाने की आवाज सुनाई दे रही हैं। वीडियो में वे नीता अंबानी से बातचीत करते भी नजर आ रहे हैं। इस बीच, एक दुसरी वीडियो में अरिजीत सिंह को दीपिका और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म तमाशा का लोकप्रिय गाना अगर तुम साथ हो गाते हुए दिखाया गया है।

‘ऐसे आदमी पर भरोसा न करें..’ Thalapathy Vijay पर क्यों भड़के मौलवी? एक्टर के खिलाफ हो गया फतवा जारी, वजह जान दंग रह गए लोग

Deepika Padukone and Ranveer Singh

दीपिका को किस करते दिखे रणवीर

इवेंट से बाहर निकलते हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें उन्हें मुस्कुराते हुए और नीता अंबानी के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है क्योंकि वे अलविदा कह रहे हैं और अपनी कार के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद जब वे अपनी कार की ओर बढ़ते हैं तो रणवीर दीपिका के गालों को किस करते भी दिखाई दिए हैं।

 

ये भी पढ़े-

Tags:

Arijit SinghDeepika PadukoneIndia newsIndia News EntertainmentLaal Singh ChaddhaRanveer Singh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue