<
Categories: मनोरंजन

देवोलीना भट्टाचार्जी ने नए घर में किया गृह प्रवेश, शहनवाज शेख ने की आरती, दिखे भगवान की मूर्ति थामे

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुंबई में नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है. उन्होंने पति शहनवाज शेख और बेटे जॉय के साथ गृह प्रवेश की फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. उन्होंने हिंदू रस्मों से गृह प्रवेश किया, उनके पति ने भी उनका साथ दिया.

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गृह प्रवेश सेरेमनी की झलकियां शेयर कीं है. उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सभी रस्में निभाईं, जिसमें उनके पति शाहनवाज शेख ने भी हिस्सा लिया है. उन्होंने आरती भी की और भगवान की मूर्ति पकड़ी. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है.

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए देवोलीना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “कुछ सपनों को सच होने में समय, हिम्मत और बहुत सारा विश्वास लगता है. आज अपने सपनों के घर में खड़ी होकर, मैं हर तरह की भावनाएं महसूस कर रही हूं. इस सफर सीखे गए सबक और उन आशीर्वादों के लिए आभारी हूं जो हमें यहां तक लाए.”

बधाइयों की बाढ़

पवित्रा पुनिया समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने देवोलीना को उनकी पोस्ट पर बधाई दी है. फैंस भी उन पर खूब प्यार बरसा रहे है. एक यूज़र ने कमेंट किया, “ऑल द बेस्ट, गोपी बहू.” दूसरे यूज़र ने कहा, “ये हैं संस्कार उन्होंने दूसरे धर्म में शादी की, लेकिन अपना धर्म नहीं भूलीं. एक दीपिका कक्कड़ हैं जिन्होंने अपना धर्म भुला दिया.”

देवोलीना ने अपने नए घर की झलकियां दिखाईं

देवोलीना ने अपने पति, बेटे और पालतू कुत्ते के साथ गृह प्रवेश सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं है. एक तस्वीर में देवोलीना हवन करती दिख रही है. दूसरी में वह किचन में पूजा कर रही हैं. उनके पति भी घर से बुरी नजर हटाने के लिए आरती कर रहे है. एक तस्वीर में देवोलीना सिर पर कलश लेकर घर में घुस रही हैं, जबकि उनके पति के हाथों में भगवान की मूर्ति है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

आज चांदी का भाव 10 अप्रैल 2026: चांदी के रेट ने बढ़ाया सस्पेंस! आज खुशियों की चमक या महंगाई का तगड़ा झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 10, 2026 10:54:41 IST

Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं? ये 5 टेस्ट जरूर कराएं, हेल्दी गर्भावस्था की पहली सीढ़ी

Pregnancy Checkup: गर्भधारण से पहले होने वाले 5 जरूरी टेस्ट इतना महत्वपूर्ण कैसे हैं? जानें…

Last Updated: April 10, 2026 10:44:00 IST

फिन एलन के साथ हुई बेईमानी! अंपायर के इस फैसले पर भड़के KKR फैंस, आकाश चोपड़ा ने भी सुनाई खरी-खोटी

Digvesh Rathi Controversial Catch: IPL 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता…

Last Updated: April 10, 2026 10:42:04 IST

फिर चर्चा में आई वायरल गर्ल की शादी, दस्तावेजों के अनुसार नाबालिग हैं मोनालिसा, क्या पति को होगी जेल?

Monalisa Marriage Controversy: वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा भोंसले और उनके पति फरमान खान की…

Last Updated: April 10, 2026 10:43:20 IST

कौन हैं Mukul Chaudhary? जिनके छक्के-चौंको से गूंज उठा स्टेडियम; 21 साल के खिलाड़ी को खरीदने में लगी करोड़ों की बोली

Mukul Chaudhary IPL 2026: 21 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले मुकुल चौधरी मूल…

Last Updated: April 10, 2026 10:33:38 IST

Assam HSLC Result 2026 Declared: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट resultassam.nic.in पर जारी, आसानी से ऐसे करें चेक

Assam HSLC Result 2026 Declared: असम बोर्ड 10वीं (HSLC) रिजल्ट आज जारी कर दिया गया…

Last Updated: April 10, 2026 10:47:53 IST