<
Categories: मनोरंजन

Dharmendra और Amitabh Bachchan ने किया फोन पर प्रैंक! फिल्म सेट पर हसकर लोटपोट हो गई थी टीम, देखें Viral Video

Dharmendra- Amitabh Bachchan: जब धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर किया था प्रैंक, सेट पर हंस-हंस के पागल हो गए थे सब, अब वायरल हो रहा पुराना वीडियो

Dharmendra- Amitabh Bachchan: आइकोनिक बॉलीवुड फिल्म “शोले” आज भी लोगों को उतनी ही पसंद है जितनी पहली बार में आई थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन यानी जय-वीरू की जोड़ी को लोगों ने बेहद पसंद किया था. धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में जितनी मस्ती करते नजर आए थे, उतनी मस्ती वो दोनों असल जिंदगी में भी करते हैं, ऐसा ही दोनों का एक मस्ती भरा किस्सा हम आपको यहा बताने जा रहे हैं, जिसमें अमिताभ और धर्मेंद्र मिलकर किसी के साथ फोन पर प्रैंक कर रहे हैं. 

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा फोन प्रैंक

दरअसल,  एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें अमिताभ और धर्मेंद्र एक साथ मिलकर किसी के साथ फोन पर प्रैंक करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम कौन है’ की शूटिंग के दौरान का है, जिसमें शुटिंग के सेट पर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र दोनों सूट-बूट पहने बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों मस्ती के मिज़ाज में दिख रहे हैं. दोनों किसी रॉन्ग नंबर पर प्रैंक करते दिख रहे हैं.  वीडियो में अमिताभ बच्चन अपनी आवाज बदलकर बात कर रहे हैं. 

फिल्म सेट पर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे लोग

वायरल हो रहे वीडियों में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन अपनी आवाज और नाम बदलकर बात करते हैं और फोन पर किसी को डराने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं धर्मेंद्र भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं, वो फोन लेते हैं और कहते हैं कि जुहू पुलिस स्टेशन से बात कर रहे हैं. इतन कहते ही सामने से फोन कट जाता है. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ऐसी मोज-मस्ती वाली हरकत देख फिल्म सेट पर सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं और लोटपोट हो जाते हैं. यह पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे है. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वो भी एक दौर था. दूसरे फैन ने लिखा, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जी और लेजेंड्री फोन, थ्री लेजेंड्स इन वन फ्रेम. वहीं दूसरे ने लिखा, क्या जमाना था वो भी लेजेंड्री एक्टर्स का.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST