Dhurandhar 2 Chaiwala: 'चायवाला जबसे हिंदुस्तान में आया हैं, हमारे लोगों के अंदर खौफ बढ़ गया.' ये बात किसी और ने नहीं, बल्कि बड़े साहब ने बोली है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
धुरंधर 2
Dhurandhar 2: आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. 18 मार्च को पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. सोशल मीडिया पर नेटिजंस द्वारा फिल्म के प्रति गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. फिल्म का एक डायलॉग काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें कहा गया है कि जबसे चायवाला हिंदुस्तान आया है, हमारे लोगों के अंदर खौफ बढ़ गया है. देखें वायरल वीडियोज.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है. आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली उर्फ जसकीरत सिंह रंगी पर फोकस रखा गया है. नेटिजंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही कुछ डायलॉग और सीन्स इंटरनेट पर साझा कर रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडिया में देखा जा सकता है कि पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की फोटो दिखाई जाती है. फिर ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब के किरदार में नजर आ रहा अभिनेता दिखता है, जो बीमार है और बेड पर लेटा हुआ है. वह एक डायलॉग बोलता है, ‘जब से ये चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों के अंदर और खौफ बढ़ गया है.’ अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.
‘धुरंधर पार्ट 1’ में लोगों को पता चल गया ता कि बड़े साहब ही वो किरदार हैं, जिसके सामने SP असलम और ISI का मेजर इकबाल भी छोटा साबित होता है. ‘धुरंधर 2’ में पता चल ‘बड़े साहब’ और कोई नहीं, बल्कि दाऊद इब्राहिम. ‘बड़े साहब’ का यह किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है, जिनकी बड़ी तारीफ हो रही है.
‘धुरंधर 2’ की बात करें, तो इस बार रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की कहानी पर ज्यादा फोकस किया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं. आपको बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और इसने दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये कमाए थे.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…