<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर’ में जासूस हमजा अली और आलम बनने से पहले, ऐसी थी रणवीर सिंह और गौरव गेरी की पहली मुलाकात; मजेदार वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में जासूस बनने से पहले, रणवीर सिंह और गौरव गेरा की पहली मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.

Ranveer Singh Viral Video: पिछले साल दिसंबर से सिनेमाई दुनिया में सिर्फ एक फिल्म की ही चर्चा चल रही है. वो है ‘धुरंधर’. अब इसका दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज होने वाला है. फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली की भूमिका निभाई है. वहीं कॉमेडियन-एक्टर गौरव गेरा ने लयारी में जूस की दुकान के मालिक आलम भाई का किरदार निभाया, जहां हमजा और आलम पहली बार मिलते हैं. लेकिन इस फिल्म से पहले भी रणवीर सिंह और गौरव गेरा असल जिंदगी में फनी मुलाकात हुई थी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो?

फिल्म ‘धुरंधर’ से पहले रणवीर सिंह और गौरव गेरी की असल जिंदगी में पहली मुलाकात एक दशक पहले साल 2015 में हुई थी. उस वक्त का एक मजाकिया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें गौरव एक महिला क्स्टमर बने हुए हैं, तो रणवीर सिंह दुकानदार के रूप में दिख रहे हैं. वायरल वीडियो की शुरुआत गौरव के दुकानदार को आवाज देने से हुई, जिस पर रणवीर ने जवाब दिया, ‘हां जी बहन जी’. फिर गौरव ने अंदर पहनने वाला कपड़ा, इनर वियर, अंडरगारमेंट मांगा. जब रणवीर को समझ नहीं आया, तो गौरव ने नाराज होकर कहा, ‘चड्डी चाहिए.’ यह सुनते ही रणवीर सिंह चौंक जाते हैं. 

‘धुरंधर’ फिल्म में कैसे हुई थी मुलाकात?

‘धुरंधर’ फिल्म में रणवीर सिंह, जो अंडरकवर एजेंट हमजा का किरदार निभा रहे हैं. वह जब लयारी पहुंचते हैं, तो वहां हमजा की मुलाकात मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) से होती है. जो जूस की दुकान का मालिक होता है. वहीं पर दोनों पहली बार मिलते हैं. फिर हमजा आलम भाई से काम मांगता है, लेकिन उसे मना कर दिया जाता है. बाद में, वे दोनों साथ मिलकर गुप्त रूप से काम करते हैं. 

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

19 मार्च को ‘धुरंधर’ की सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक बार फिर से हमजा अली और आलम भाई स्क्रीन पर नजर आएंगे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST