<
Categories: मनोरंजन

तमिल एक्टर रवि मोहन का छलका दर्द, कहा, ‘मर्द सबसे बड़े शिकार हैं’, पोस्ट वायरल

तमिल अभिनेता रवि मोहन का हालिया इंस्टाग्राम नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 'मर्द सबसे बड़े शिकार हैं.' न्यायिक व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेन आर द बिगेस्ट विक्टिम्स, एंड इवेन अवर ज्यूडिशियल सिस्टम अंडरस्टैंड्स दैट.

तमिल अभिनेता रवि मोहन का हालिया इंस्टाग्राम नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ‘मर्द सबसे बड़े शिकार हैं.’ यह पोस्ट उनके निजी जीवन से जुड़ी अटकलों को हवा दे रहा है, क्योंकि उनका पत्नी आरती से तलाक का केस कोर्ट में लंबित है. 

रवि मोहन ने पोस्ट में न्यायिक व्यवस्था का भी जिक्र किया, जिसने कई लोगों को चौंका दिया. एक्टर रवि मोहन फिलहाल कराथे बाबू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. 

पोस्ट का पूरा विवरण

रवी मोहन ने तमिल में लिखा, “नान अमैथियागा एन वाजकाईयाई उरुवागिक्कोंडिरुक्किरेन. डिसाइडेड टू राइट दिस अगेन: से ऑल यू गाइज वांट टू से अगेन, सिन्स यू गाइज थिंक ओनली वुमेन आर राइट. मेन आर द बिगेस्ट विक्टिम्स, एंड इवेन अवर ज्यूडिशियल सिस्टम अंडरस्टैंड्स दैट.” उन्होंने आगे कहा कि एक दिन लोग समझेंगे कि उन्होंने अपने दिल और अपनों के लिए क्या किया. पोस्ट के अंत में उन्होंने नकारात्मक विचारों को अपने पास रखने और उन्हें अपनी जिंदगी जीने देने की अपील की. हालांकि उन्होंने किसी नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन इस समय उनकी इस पोस्ट ने इसे उनके तलाक से जोड़ दिया. 

कुछ महीने पहले एक्टर रवि मोहन ने पहली पत्नी आरती से अलगाव की घोषणा की थी, और उनका तलाक का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. इसी बीच, अभिनेता को गायिका केनिशा के साथ सार्वजनिक रूप से देखे जाने की खबरें सामने आईं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. यह पोस्ट तमिल स्टार विजय-त्रिशा के विवाद के बीच आया, जहां सोशल मीडिया पर महिलाओं के पक्ष में बहस चल रही थी. रवि का यह बयान पुरुषों के दर्द को उजागर करने वाला लग रहा है. 

सिनेमाई सफर और करंट प्रोजेक्ट्स

रवि मोहन ने 2003 में राजा निर्देशित फिल्म ‘जयम’ से डेब्यू किया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 22 साल हो चुके हैं. इन दिनों वे राजनीतिक ड्रामा ‘कराथे बाबू’ में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन ‘दादा’ फेम गणेश के बाबू कर रहे हैं. उनकी हालिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों और आलोचकों में जिज्ञासा जगाई है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST